मऊरानीपुर (झांसी)। सोशल मीडिया पर जन्मदिन की पार्टी में तमंचा और तलवार लेकर डांस करने का वीडियो वायरल हो गया। इस पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इस वीडियो को संज्ञान में लेकर पुलिस को कार्रवाई के निर्देश दिए। इस पर कोतवाली प्रभारी ने दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया।
सोशल मीडिया पर जन्म दिन की पार्टी में कुछ युवकों ने तमंचा व तलवार लेकर डांस किया। दोस्तों ने ही उसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो देखकर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने कोतवाली प्रभारी को युवकों के खिलाफ कार्रवाई का निर्देश दिया। कोतवाली प्रभारी शैलेंद्र सिंह ने दोनों युवकों को पावर हाउस नहर के पास से गिरफ्तार कर लिया। गेडा कालोनी निवासी आकाश विश्वकर्मा और पंकज अहिरवार के पास से तलवार और तमंचा बरामद किया गया है। दोनों को गिरफ्तार करने वालों में उपनिरीक्षक विपिन द्विवेदी, अश्वनी दीक्षित, कांस्टेबल मुकेश कुमार, शुभम पटेल, अखिलेश कुमार, दीपांशु, सूर्यवली आदि शामिल रहे।