फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लेखपाल के एक पद के ढाई सौ दावेदार

Tue, 11 Aug 2015 12:38 AM IST
झांसी / ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
राजस्व विभाग में लेखपाल पद पर भर्ती के लिए भारी संख्या में आवेदन आए हैं। जिले के 126 पदों के सापेक्ष 33,348 आवेदन प्राप्त हुए हैं। अगले माह लिखित परीक्षा के आयोजन की तैयारी है।
विज्ञापन

जनपद में लेखपालों के रिक्त पदों पर मारामारी की स्थिति बन गई है। यहां लेखपाल के 126 रिक्त पदों पर भर्ती की जानी है। इसमें अनुसूचित जाति के लिए 26, अनुसूचित जनजाति के दो तथा अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए 34 पद आरक्षित हैं। नियुक्ति के लिए राजस्व विभाग ने चार अगस्त तक आवेदन मांगे थे। परिषद को जिले से 33,348 आवेदन प्राप्त हुए हैं। परिषद द्वारा इसका ब्योरा जनपद को उपलब्ध करा दिया गया है। सितंबर माह में लिखित परीक्षा की तैयारी है। इसके बाद साक्षात्कार होगा। इसमें चयनित होने वाले अभ्यर्थियों को तैनाती दी जाएगी।
वहीं, आवेदकों द्वारा उक्त पदों में अपनी जगह सुनिश्चित करने को तेजी से तैयारियां की जा रही हैं। नगर की कोचिंग सेंटरों में भीड़ है। साथ ही बाजार में उपलब्ध प्रतियोगी पुस्तकों की भी मांग बढ़ी हुई है। इसके अलावा आवेदक ‘शार्टकट’ की तलाश में भी जुटे हुए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें