रजवारा गांव के संजय की मौत के बाद घर में कोहराम मच गया। संजय चार भाइयों में सबसे छोटा था तहसीलदार मनोज कुमार राजस्व निरीक्षक के साथ मौके पर पहुंचे तथा ग्राम प्रधान और परिजनों के बयान दर्ज किए। प्रधान ने बताया कि संजय की मौत खेत पर सिंचाई करने के दौरान बिजली गिरने से हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद शासन द्वारा निर्धारित चार लाख रुपये की आपदा राशि परिजनों को दी जाएगी।
वहीं, बिजली गिरने से जान गंवाने वाले अनेक सिंह की तीन पुत्रियां और दो पुत्र हैं। उपजिलाधिकारी मोहम्मद कमर के निर्देश पर मौके पर पहुंचे नायब तहसीलदार ललित कुमार पांडेय और लेखपाल उपेंद्र सिंह ने बताया कि मृतक के परिजनों को शासन द्वारा आर्थिक सहायता दिलाई जाएगी।