फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवेः मारपीट मामले में दो कर्मचारी निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। डीआरएम कार्यालय में बुधवार की शाम हुई मारपीट के मामले में दो कर्मचारियों को निलंबित कर दिया गया है। रेल प्रशासन ने दोनों कर्मचारियों से जवाब मांगा है।
विज्ञापन

बुधवार की शाम डीआरएम कार्यालय के पीआर सेल में नॉर्थ सेंट्रल रेलवे कर्मचारी संघ के पदाधिकारी डिप्टी सीटीआई कामेंद्र तिवारी व एसी लोको शेड में कार्यरत राजेंद्र अवस्थी अगस्त में होने वाले मान्यता चुनाव के बारे में जानकारी लेने गए थे। यहां कार्यरत एक महिला कर्मचारी से दोनों कुछ कागजातों को लेकर बहस कर रहे थे। वहां मौजूद कार्यालय अधीक्षक वीएस परिहार ने उनको बहस करने से मना किया। इस बात को लेकर उनके बीच विवाद और मारपीट हो गई थी। बाद में कार्यालय अधीक्षक के पक्ष में नॉर्थ सेंट्रल रेलवे इंप्लाइज संघ के सदस्यों ने डीआरएम व सीनियर डीपीओ से मुलाकात कर दोनों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी। बृहस्पतिवार को रेल प्रशासन ने कामेंद्र तिवारी व राजेंद्र अवस्थी को निलंबित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें