फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: आज से नगरा से सैनिक स्कूल तक चलेंगी दो इलेक्टि्रक बसें

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

झांसी। शहरवासियों को सिटी बसों की सुविधा मुहैया करने के लिए सिटी ट्रांसपोर्ट लिमिटेड की ओर से नगरा हाट से सैनिक स्कूल तक दो इलेक्टि्रक बसें संचालित करने के निर्णय लिया है। शुक्रवार से बसों का संचालन शुरू कर दिया जाएगा।
सुबह पौने सात बजे से शाम सात बजे तक बसें संचालित की जाएंगी। पहली बस नगरा हाट से सुबह पौने सात बजे चलकर रेलवे स्टेशन, बस अड्डा से होती हुई 07:45 पर सैनिक स्कूल पहुंचेगी। सैनिक स्कूल से 07:55 बजे चलकर 8:45 बजे नगरा हाट पहुंचेगी। 9:45 पर नगरा हाट से खुलेगी और 9:55 पर सैनिक स्कूल पहुंची। 10:05 पर सैनिक स्कूल से रवाना होने के बाद 10:55 पर नगरा हाट लौटेगी। दूसरी बस नगरा हाट से शाम 6:40 से रात्रि 7:05 बजे तक संचालित की जाएगी। इस दौरान सुबह से लेकर शाम तक एक इलेक्टि्रक बस 12 फेरे लगाएगी। दूसरी इलेक्टि्रक बस भी 12 फेरे लगाकर सवारियां ले जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्षेत्रीय प्रबंधक संतोष कुमार ने बताया कि शहरवासियों को सुविधा मुहैया करने के लिए नगरा हाट से सैनिक स्कूल तक दो बसें संचालित की जाएंगी। इसके लिए रूपरेखा तैयार कर ली गई है। शुक्रवार से बसों का संचालन शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें