फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Road Accident: झांसी में दो डंपर भिड़े, चालक और परिचालक जिंदा जले, हाईवे पर लगा जाम

Thu, 28 Sep 2023 12:54 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, झांसी

सार

झांसी-कानपुर हाईवे पर चिरगांव के पास दो डंपर की आमने-सामने की टक्कर हो गई। दुर्घटना के बाद दोनों डंपर में आग लग गई। एक डंपर के चालक-परिचालक की आग से जलकर मौत हो गई।
विज्ञापन
झांसी में दो डंपर भिड़े - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के झांसी जिले में दर्दनाक हादसा हुआ है। हादसे में दो लोगों की जलकर मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को कड़ी मशक्कत के बाद वाहनों से निकाला। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, झांसी-कानपुर हाईवे पर चिरगांव के पास दो डंपर की आमने-सामने की टक्कर हो गई। दुर्घटना के बाद दोनों डंपर में आग लग गई। एक डंपर के चालक-परिचालक की आग से जलकर मौत हो गई।

बुधवार की रात करीब 12 बजे झांसी की ओर से गिट्टी भरकर एक डंपर कानपुर की तरफ जा रहा था। इसी बीच चालक को झपकी आ गई और डंपर डिवाइडर को पारकर दूसरी ओर चला गया। तभी दूसरी तरफ से आ रहे एक डंपर से उसकी टक्कर हो गई। इससे दोनों डंपरों में आग लग गई। 
विज्ञापन


झांसी की ओर से जा रहे डंपर के चालक-परिचालक की मौके भारी जलकर मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दूसरे डंपर के चालक-परिचालक को काफी मशक्कत के बाद गाड़ी से बाहर निकाला और इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज भेजा। घटना के बाद हाईवे पर लगभग दो-तीन घंटे जाम लग रहा। मरने वाले चालक की पुष्टि रामजी पुत्र पप्पू गौड़ और परिचालक की रंजय पुत्र  रामकिशुन निवासी चंदौली के रूप में हुई है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें