फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

32 वर्षीय महिला समेत कोरोना से दो की मौत, 64 नए मरीज मिले

विज्ञापन
कोरोना - फोटो : ??????
विज्ञापन
झांसी। कोरोना वायरस का संक्रमण से मंगलवार को 32 वर्षीय महिला समेत दो लोगों की मौत हुई। इसके अलावा 64 नए मरीज भी सामने आए हैं। जिले में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 6660 पर पहुंच गई है। जबकि, अब तक 139 की मौत भी हो चुकी है।
विज्ञापन

पाल कॉलोनी निवासी 32 वर्षीय महिला को बुखार, कफ व सांस लेने में समस्या होने पर महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज में दाखिल कराया गया था। महिला डायबिजिट से भी ग्रसित थी। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। इसके अलावा ग्राम भोजला निवासी 55 वर्षीय एक महिला को भी बुखार, कफ व सांस लेने में परेशानी होने पर अस्पताल में भर्ती किया गया था। महिला हाइपरटेंशन व डायबिजिट से भी ग्रसित थी। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। जिले में अब तक 139 लोगों की जान जा चुकी है।
इसके अलावा 64 नये मरीज भी सामने आए। ये मरीज बड़ागांव गेट, डढ़ियापुरा, सुभाष गंज, सिविल लाइन, केके पुरी कॉलोनी, टंडन रोड, गंदीगर का टपरा, नकटा चौपड़ा, मसीहागंज, रामराजा कॉलोनी भट्टागांव, पंचकुइयां, विकास नगर राजगढ़, सदर बाजार टाल मुहल्ला, गुदरी, झांसी कैंट, बारन गंज, प्रेमगंज, बैंकर्स कॉलोनी लहरगिर्द, टाउनशिप भेल, आरा मशीन, साहनी विहार कॉलोनी, चिरगांव, कटरा बाजार गुरसराय, स्वामीपुरम कॉलोनी, मद्रासी कॉलोनी, कृष्णा कॉलोनी खैरा, कुंज बिहारी मंदिर, बबीना कैंट, कैलाश रेजीडेंसी आदि क्षेत्रों में मिले हैं।
विज्ञापन

107 मरीज हुए डिस्चार्ज
झांसी। कोरोना वायरस के संक्रमण को मात देने वालों की संख्या भी लगातार बढ़ रही है। जिले में अब तक 6660 लोग संक्रमित हो चुके हैं और इनमें से 4924 डिस्चार्ज किए जा चुके हैं। 107 मरीजों को मंगलवार को डिस्चार्ज किया गया। जिले का रिकवरी रेट बढ़कर 83.25 प्रतिशत पर पहुंच गया है। वर्तमान में जिले में 976 एक्टिव पॉजिटिव केस हैं। इनमें से 184 को छोड़ बाकी सभी सूक्ष्म या बगैर लक्षण वाले रोगी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें