फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: प्रेमनगर में शॉर्ट सर्किट से कपड़े की दो दुकानों में लगी आग

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो



झांसी। प्रेमनगर थाना इलाके में बुधवार की सुबह कपड़े की दो दुकानों में भीषण आग लग गई। इसे बुझाने में दमकल विभाग को दो घंटे तक कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। आग का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। दोनों दुकानों में आग से लगभग 25 लाख रुपये के नुकसान का अनुमान जताया जा रहा है।

प्रेमनगर के मोहल्ला रतनपुरा निवासी कमलजीत सिंह और भूपेंद्र सिंह की कस्तूरबा मार्केट में रेडीमेड कपड़े और मैचिंग सेंटर की दुकानें हैं। मंगलवार रात वे रोजाना की तरह अपनी दुकानें बंदकर घर चले गए थे। बुधवार की सुबह तकरीबन चार बजे दोनों दुकानों में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने भयानक रूप पकड़ लिया और ऊंची-ऊंची लपटें उठने लगीं।
विज्ञापन
विज्ञापन




सूचना पर मौके पर पुलिस और दमकल दस्ता पहुंच गया। दमकल की तीन गाड़ियां लगभग दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाईं।दुकान स्वामी कमलजीत ने बताया कि आग से उसकी दुकान में रखा लगभग 10 लाख रुपये का माल जलकर नष्ट हो गया है। दूसरी दुकान में लगभग 15 लाख रुपये से अधिक का नुकसान हुआ है। बताया गया कि इनमें से एक दुकान में दो साल पहले भी आग लगी थी। घटना के बारे में मुख्य अग्निशमन अधिकारी राजकिशोर राय ने बताया कि दुकानों में शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लगी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें