फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: बेटे की शादी के बाद कर्ज में आए सैलून संचालक ने फंदा लगाकर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो



झांसी। रक्सा थाना इलाके में सैलून संचालक ने फंदा लगाकर जान दे दी। परिजन ने बताया कि बेटे की शादी के बाद उस पर तीन लाख रुपये का कर्ज हो गया था, जिससे वह परेशान रहता था। इसी परेशानी में उसने जान दे दी।

ग्राम कसोधन निवासी गजेंद्र सेन (40) गांव में ही सैलून चलाता था। खेतीबाड़ी भी करता था। ग्राम प्रधान रहीश यादव और मृतक के बड़े भाई रामकुमार ने बताया कि गजेंद्र ने 22 नवंबर को अपने बड़े बेटे साहिल की शादी की थी। शादी की वजह से उस पर करीब तीन लाख रुपये का कर्ज हो गया था, जिससे वह परेशान रहने लगा था। मंगलवार की रात वह खाना खाकर फसल में पानी देने के लिए खेत पर चला गया। वहां उसने पेड़ पर फंदा लगा लिया। रात में पड़ोस के किसानों ने उसे लटका देखा तो पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन




गजेंद्र का दूसरा बेटा विकास और 14 साल की बेटी अनामिका पढ़ाई कर रही है। पति की मौत के बाद पत्नी रचना का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं, रक्सा थानाध्यक्ष परमेंद्र सिंह ने बताया कि रात को गजेंद्र मोबाइल मांग रहा था। परिजन ने मोबाइल देने से मना कर दिया था। इस वजह से उसने आत्महत्या की है। हालांकि, मामले की पड़ताल जारी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें