फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi: पुलिस के हत्थे चढ़े 25 हजार के इनामिया दो सटोरिये, सिपाहियों को किया कुचलने का प्रयास

Thu, 28 May 2026 02:42 AM IST
झांसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, झांसी

सार

दोनों आरोपी पहले से दर्ज एक मामले में वांछित थे। पुलिस ने उन पर 25 हजार रुपये का इनाम भी घोषित कर रखा था।
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : विभाग
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सट्टेबाजों के खिलाफ चल रहे ऑपरेशन-720 के तहत नवाबाद पुलिस ने बुधवार को 25 हजार के इनामिया दो सटोरियों को गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से चार मोबाइल फोन, कार समेत नकदी बरामद हुई है। आरोपियों ने कार से पुलिस टीम को कुचलने की कोशिश भी की। गिरफ्तार करके पुलिस ने उनको कोर्ट के सामने पेश किया। यहां से दोनों जेल भेज दिए गए।
विज्ञापन


एसएसपी बीबी जीटीएस मूर्ति के मुताबिक बुधवार को झांसी-कानपुर हाईवे से मुस्तरा जाने वाले कच्चे रास्ते के पास थाना प्रभारी रवि श्रीवास्तव, निखिल कुमार की टीम चेकिंग कर रही थी। उस दौरान भगवंतपुरा निवासी सत्येंद्र यादव एवं मैरी गांव निवासी शिवा यादव कार से जाते हुए पकड़े गए।

दोनों आरोपी पहले से दर्ज एक मामले में वांछित थे। पुलिस ने उन पर 25 हजार रुपये का इनाम भी घोषित कर रखा था। पुलिस ने बचने के लिए आरोपियों ने पुलिस टीम को कार से कुचलने की कोशिश की लेकिन पुलिस टीम ने चारों ओर से घेर कर दोनों को पकड़ लिया। बरामदगी के आधार पर थाना नवाबाद में उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। इस मामले में अभी निशांत यादव उर्फ रोलेक्स, धर्मेंद्र यादव, हर्ष साहू समेत सात अभी भी वांछित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें