फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झांसी में नाबालिग दौड़ा रहे थे बाइक, दो बाइकों में जोरदार टक्कर से एक की मौत, चार घायल

Tue, 02 Feb 2021 03:47 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के झांसी जिले में यातायात नियमों की अनदेखी कर गाड़ी चला रहे लोगों को अपनी जान से भी हाथ धोना पड़ रहा है। ताजा मामला थाना रक्सा क्षेत्र का है। जहां बाइक पर सवार तीन नाबालिग जो न हेलमेट लगाए थे और न ही उनके पास गाड़ी चलाने का लाइसेंस था। 
विज्ञापन


नियमों को दरकिनार कर बाइक चलाते समय बाइकों की टक्कर हो गई। हादसे में एक बालक की जान चली गई। जबकि चार हो गए। सभी को उपचार के लिए मेडिकल में भर्ती कराया गया है। 

थाना रक्सा के अठोनदना गांव निवासी कमलेश प्रजापति का पुत्र निशांत (12) अपने साथी बालकिशन व रोहित के साथ मंगलवार सुबह गांव में बाइक से रक्सा आ रहे थे। सामने बाइक सवार दो युवकों से गांव में जोरदार टक्कर हो गई। 
विज्ञापन


हादसे में पांचों गंभीर रूप से घायल हो गए। पांचों को उपचार के लिए मेडिकल लाया गया। जहां उपचार के दौरान निशांत ने दम तोड़ दिया। हेलमेट न पहनने के चलते निशांत के सिर में गहरी चोट आने के चलते जान चली गई। मौत के बाद घर में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें