समथर। थाना क्षेत्र के ग्राम छेंवटा में जमीन के विवाद में हुई मारपीट में गंभीर रूप से घायल हुए बुजुर्ग की मौत के मामले में पुलिस ने सोमवार को दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
समथर थाना क्षेत्र के ग्राम छेंवटा में विगत 12 दिसंबर को जमीन को लेकर हुए विवाद में बुजुर्ग दंपती एवं उसकी पुत्री की पड़ोसियों ने घर में घुसकर पीट दिया था। इसमें बुजुर्ग दंपती गंभीर रूप से घायल हो गये थे। इलाज के दौरान मारपीट में घायल बुजुर्ग माखनलाल (62) की मौत हो गई थी। इस मामले में मृतक की पुत्री अंजली ने थाना समथर में 10 नामजद एवं छह अज्ञात के विरुद्ध मारपीट, बलवा, गैर इरादतन हत्या का मुकदमा पंजीकृत कराया था। सोमवार को पुलिस ने पंजीकृत मुकदमे के दो आरोपियों ग्राम छेंवटा निवासी दीपक एवं रामकली को थाना क्षेत्र के बुढेरा घाट बॉर्डर के समीप से गिरफ्तार कर चालान कर दिया है। गिरफ्तार करने वाली टीम में उपनिरीक्षक सुभाष चंद्र, शिवबीर सिंह, आरक्षी जुबैर आलम, पीयूष राव, शिखा सरोज शामिल रहे। संवाद