फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ढाई अरब से संवरेगा महानगर

Wed, 16 Mar 2016 01:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
hindi news in jhansi, 2.5 million in city work - फोटो : demo pice
विज्ञापन
झांसी। सदस्यों के विरोध के बीच मंगलवार को हुई नगर निगम की कार्यकारिणी की बैठक में ढाई अरब से अधिक के बजट को पास कर दिया गया। इस दौरान नगरीय क्षेत्र में होने वाले विकास कार्यों के प्रस्तावों को  हरी झंडी दे दी गई। साथ ही नगर निगम के संपत्ति अधिकारी को बदले जाने की संस्तुति भी कर दी गई।
विज्ञापन


मंगलवार को नगर निगम में कार्यकारिणी की बैठक महापौर किरन राजू बुकसेलर की अध्यक्षता में हुई, जिसमें कुल 2,51,60,01,000 रुपये का बजट पास किया गया। प्रारंभिक अवशेष 27,38,86000, आय 2,24, 21,15000 हुई है। नगर निगम ने वर्ष 2015-16 में कुल 2,20,32,10,000  रुपये व्यय किए हैं। इसमें पिछली बचत 31,27, 91,000 रुपये है। कार्यकारिणी में वर्ष 2016-17 के लिए पास हुए ढाई अरब रुपयों से अधिक के इस बजट को सदन की बैठक में रखा जाएगा। वहां से अनुमोदन के बाद इस धनराशि को विकास कार्यों में खर्च किया जाएगा।

इसके अलावा कार्यकारिणी की बैठक में विकास कार्यों एवं नए प्रस्तावों को भी हरी झंडी दे दी गई। इनमें रघुनाथ राव महल का सौंदर्यीकरण, मैथलीशरण गुप्त पार्क व वृंदावन लाल वर्मा पार्क को अंडर ब्रिज के जरिए जोड़ने के प्रस्ताव को स्वीकृत किया गया। बैठक में नगर निगम, विभिन्न पार्कों एवं अन्य स्थानों पर पीआरडी जवान लगाए जाने के लिए संस्तुति कर दी गई। साथ ही वार्ड 9 में बनने वाले शौचालयों व कैंट की जमीन पर एपेक्स बिछाए जाने के कार्यों को निरस्त कर दिया गया। साथ ही वार्ड 12 में सफाई कर्मियों के लिए बनने वाले चार कमरों के प्रस्ताव को निरस्त कर वहां एक कमरा व चहारदीवारी बनाए जाने की स्वीकृति दी गई है। वहीं वार्ड 23 में बनने वाले नाले को अनावश्यक बताते हुए उसका निर्माण भी निरस्त कर दिया गया है।
विज्ञापन


बैठक में कार्य में शिथिलता पाए जाने पर संपत्ति अधिकारी पुष्पराज गौतम को बदलने की संस्तुति कर प्रस्ताव नगर आयुक्त के पास भेज दिया गया है। बैठक में कार्यकारिणी सदस्य गुलशन यादव, लखन कुशवाहा, अमित यादव, विकास यादव रिंटू, पुष्पेंद्र यादव, वीरेंद्र प्रताप के अलावा नगर आयुक्त अरुण प्रकाश, अपर नगर आयुक्त रोहन सिंह एवं सभी विभागाध्यक्ष मौजूद रहे।

बॉक्स
-------
आधे सदस्यों ने किया बैठक का बहिष्कार
झांसी। कार्यकारिणी की बैठक का कार्यवृत्त सभी 12 सदस्यों को पहले से दे दिया गया था। इसके बावजूद मंगलवार को आधा दर्जन सदस्यों ने बैठक का बहिष्कार यह कहते हुए कर दिया कि उन्होंने अभी तक कार्यवृत्त को ठीक से समझा नहीं है। इसलिए बैठक को आज स्थगित कर बाद में तिथि घोषित की जाए। बहिष्कार करने वाले सदस्यों में उप सभापति भरत यादव, खुर्शीद, उदयभान, राजबिहारी, कनक शिवहरे, अनीता पांडेय शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें