फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छह दिन से पुलिस को छका रहे पेपर लीक मामले के दो आरोपी

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। बुंदेलखंड पेपर लीक मामले में मुख्य आरोपियों में शामिल महाविद्यालय प्रबंध बोर्ड के अध्यक्ष एवं केंद्र व्यवस्थापक खुलासे के छह दिन बाद भी पुलिस की आंख में धूल झोंककर फरार हैं। पुलिस ने उनकी तलाश में कई जगहों पर दबिश दी लेकिन, दोनों आरोपी पुलिस के हाथ नहीं आए। उनकी लोकेशन भी नहीं मिल पा रही जबकि स्वाट टीम को भी उनकी तलाश में लगाया गया है।
विज्ञापन

छह अप्रैल को बुंदेलखंड विश्वविद्यालय की ओर से आयोजित बीएससी (द्वितीय वर्ष) के भौतिक विज्ञान (द्वितीय) का प्रश्न पत्र लीक हो गया था। इस मामले के शासन में पहुंचने से पुलिस ने 48 घंटे के भीतर इसका खुलासा कर दिया। मुख्य आरोपी बंगरा स्थित श्रीराम महाविद्यालय के लिपिक राजदीप यादव समेत इसी महाविद्यालय के प्रबंधक चंद्रपाल सिंह यादव, शिक्षक अनूप यादव, शिक्षक संजीव कुशवाहा, कोषाध्यक्ष आजाद एवं चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी भगवानदास समेत छह लोगों को विभिन्न स्थानों से गिरफ्तार करके जेल भेज दिया गया। लेकिन, मुख्य आरोपियों में शामिल केंद्र व्यवस्थापक संजीव श्रीवास्तव एवं महाविद्यालय बोर्ड अध्यक्ष अरविंद यादव अभी भी पुलिस को चकमा देकर फरार हैं। उनकी तलाश में स्वाट टीम को लगाया गया लेकिन, स्वाट को भी कामयाबी नहीं मिली। पुलिस टीम मोबाइल नेटवर्क के सहारे दोनों की लोकेशन ट्रेस करने की कोशिश में है। वहीं, नवाबाद इंस्पेक्टर सुधाकर मिश्र का कहना है कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीम लगाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें