फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: ट्रक का फटा टायर, सड़क के दूसरी ओर से आ रहे दूसरे ट्रक में मारी टक्कर, एक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो



झांसी। सीपरी बाजार थाना इलाके में शिवपुरी हाईवे पर सोमवार की शाम दो ट्रकों की भिड़ंत हो गई। इससे एक ट्रक के चालक की मौत हो गई, जबकि दूसरे की हालत नाजुक बनी हुई है। घटना में एक अन्य घायल है। हादसा इतना भीषण था कि दोनों ट्रकों की केबिनों के परखच्चे उड़ गए। भीतर फंसे चालकों को कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला जा सका।

शिवपुरी के नरवर निवासी चालक अशोक (42) देवी सिंह के साथ ट्रक में चेन्नई से चमड़ा लादकर दिल्ली की ओर जा रहे थे। सोमवार की शाम करीब पांच बजे शिवपुरी हाइवे पर पहुंचने पर श्रीराम ढावा के पास ट्रक का पहिया फट गया। इससे ट्रक अनियंत्रित हो गया और हाईवे के कट से होता हुआ दूसरी लेन पर पहुंचकर विपरीत दिशा में आ रहे ट्रक से भिड़ गया। घटना में देवी सिंह को मामूली चोट आई, जबकि अशोक ट्रक की केबिन में बुरी तरफ फंस गया और उसके दोनों पैर पूरी तरह कुचल गए। वहीं, घटना में दूसरे ट्रक का चालक आजमगढ़ के ग्राम पेनापुर निवासी दिनेश यादव गंभीर रूप से घायल हो गया। वह कोलकाता से ट्रक में लोहे की चादरें लादकर गुजरात जा रहा था, जो हादसे के बाद सड़क पर बिखर गईं। गनीमत रही कि पास कोई अन्य वाहन नहीं गुजर रहा था, वरना हादसा और भी बड़ा हो सकता था।
विज्ञापन




हादसे के बाद दोनों ट्रकों के केबिन बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए थे। देवी सिंह को बाहर निकाल लिया गया, लेकिन दोनों ड्राइवर केबिनों में बुरी तरह से फंस गए थे। पुलिस के साथ लोग भी मदद में जुट गए। तकरीबन आधा घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद दोनों चालकों को बाहर निकाला जा सका। आनन-फानन उन्हें मेडिकल कॉलेज भेजा गया। यहां चिकित्सकों ने अशोक को मृत घोषित कर दिया गया।

घटना के बारे में सीपरी बाजार थाने के प्रभारी निरीक्षक अखिलेश द्विवेदी ने बताया कि हादसे में अशोक की मौत हो गई। जबकि, दो लोगों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया गया है।
विज्ञापन




00000

हादसे के बाद दो घंटे तक लगा रहा जाम



हादसे के बाद हाईवे पर जाम लग गया। पुलिस ने क्रेन और जेसीबी मशीन की मदद से ट्रकों को सड़क से हटाया। इस दौरान हाईवे पर तकरीबन दो घंटे तक जाम की स्थिति बनी हुई। हाईवे की एक लाइन पूरी तरह से बंद रही, जबकि दूसरी लाइन पर वाहन रेंगते नजर आए। जाम खुलवाने के लिए पुलिस को खासी मशक्कत करनी पड़ी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें