ललितपुर में सोमवार को हुए एक सड़क हादसे में ट्रक ने बाइक सवार दंपती को कुचल दिया। इस घटना में पत्नी की जहां मौके पर ही मौत हो गई वहीं पति गंभीर रूप से घायल हो गया।
जानकारी के अनुसार, ललितपुर में सदर कोतवाली अंतर्गत नेशलन हाइवे 44 पर मसौरा बैरियर के नजदीक तेज़ रफ़्तार ट्रक ने मोटरसाइकिल सवार पति-पत्नी को कुचल दिया। इस दुर्घटना में पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई जबकि पति गंभीर रूप से घायल हो गया।
घायल पति को जिला अस्पताल रेफर किया गया है। दुर्घटना में मां के साथ बैठे 1 माह शिशु को कोई चोट नहीं आई।