फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाद न मिलने से परेशान किसान ने खाया जहर, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। ललितपुर में खाद न मिलने से परेशान किसान महेश कुमार (28) ने जहर खा लिया। गंभीर हालत में उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था, जहां उपचार के दौरान शनिवार को उसकी मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि खाद न मिलने से महेश काफी परेशान था।
विज्ञापन

ललितपुर के जखौरा ब्लॉक के खिरिया गांव निवासी महेश पाल पुत्र इमरत परिवार के साथ खेती-बाड़ी के काम में हाथ बंटाता था। परिजनों के अनुसार महेश खाद के लिए कई बार लाइन में लगा लेकिन उसे खाद नहीं मिली। इस वजह से वह परेशान था। शुक्रवार को वह घर में अकेला था। इसी दौरान उसने जहर खा लिया। इस कारण महेश की हालत बिगड़ गई। उसे जिला अस्पताल ले जाया गया। गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे झांसी मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया था। उसे शुक्रवार को इमरजेंसी में भर्ती किया गया था लेकिन, देर-रात उसकी हालत बिगड़ने लगी। सुबह डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौत की सूचना मिलने पर पुलिस भी अस्पताल पहुंच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें