फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पारिवारिक कलह से परेशान विवाहिता ने लगाई फांसी

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। कोतवाली के पुरानी नझाई निवासी युवती ने पारिवारिक कलह से परेशान होकर फांसी लगाकर जान दे दी। बुधवार देर-रात उसका शव घर के बाथरूम में फांसी के फंदे पर लटका मिला। उधर, विवाहिता के परिजनों ने मायके पक्ष पर दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए कोतवाली में तहरीर दी है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक मूल रूप से महाराष्ट्र के सांगली का रहने वाला किरण नझाई मोहल्ला में पत्नी पूजा सूर्यवंशी (23) के साथ रहता था। किरण सर्राफा बाजार में सोना गलाने का काम करता है। परिजनों का कहना है सास और बहू के बीच बनती नहीं थी। इसको लेकर घर में हमेशा कलह का माहौल रहता था। कुछ दिनों पहले उनका डेढ़ साल का बेटा अंशू घर के अंदर से सीढ़ियों से गिरकर घायल हो गया था। इसके बाद बुधवार को सास-बहू के बीच जमकर तकरार हुई। पूजा रोजाना के पारिवारिक कलह से परेशान थी। झगड़ा होने के बाद पूजा अपने कमरे में चली गई। शाम को पति किरण के लौटने के बाद भी पूजा ने दरवाजा नहीं खोला।
काफी देर तक जब पूजा बाहर नहीं आई तब किरण ने पीछे का के रास्ते से कमरे में गया। यहां बाथरूम के अंदर फांसी के फंदे पूजा का शव लटका हुआ था। उसको फांसी पर लटका देखकर किरण चीख उठा। उधर, घटना की सूचना मिलने पर मायके पक्ष के लोग भी पहुंच गए। पुलिस को सूचना दी गई। मायके पक्ष के लोगों ने दहेज उत्पीड़न में हत्या का आरोप लगाते हुए कोतवाली में तहरीर दी है। कोतवाल तुलसी राम पांडेय का कहना है मायके पक्ष की ओर से तहरीर मिली है। तहरीर का परीक्षण करके मामला दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें