फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: घरेलू कलह से परेशान होकर युवक ने लगाई फांसी

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन


झांसी। प्रेमनगर केे हंसारी मोहल्ला निवासी युवक ने घरेलू कलह के चलते फांसी लगाकर जान दे दी। फंदे से लटके पिता के शव को बेटे ने नीचे उतारा। सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। उसकी मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन

हंसारी के विजय नगर निवासी ध्रुव नारायण (45) पुत्र राजेंद्र पहले संविदा में रोडवेज में चालक था। करीब छह साल से वह अपना ऑटो चलाने लगा। उसकी पत्नी प्रेम कुमारी झांसी रोडवेज में नौकरी करती है। परिजनों ने पुलिस को बताया कि बृहस्पतिवार रात ध्रुव ने सभी के साथ खाना खाया। इसके बाद कमरे में जाकर सो गया। शुक्रवार सुबह उसके बेटे निमेश ने पिता को फंदे से लटका देखा। यह देख उसकी चीख निकल गई। परिजनों की मदद से उसने आनन-फानन में पिता को फंदे से नीचे उतारा लेकिन, तब तक उनकी सांस थम चुकी थी। परिजनों ने प्रेमनगर पुलिस को सूचना दी। थोड़ी देर में पुलिस भी पहुंच गई। परिजनों ने पुलिस को बताया कि ध्रुव नशे का आदी था। अक्सर वह नशा करके लौटता था। इस वजह से घर में विवाद होता था। परिवार में पत्नी के अलावा दो बेटे समेत सात साल की बेटी भी है। तीनों बच्चे पढ़ाई कर रहे हैं। उसकी मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। थाना प्रभारी रूप सिंह राठौर का कहना है कि पूछताछ में घरेलू कलह की बात सामने आई है। पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। मामले की छानबीन कराई जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें