फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: कर्ज से परेशान युवक ने पानी से भरी नहर में लगाई छलांग

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन


झांसी। कर्ज से परेशान युवक ने बल्लमपुर गांव के पास पानी से भरी नहर में छलांग लगा दी। 24 घंटे बीत जाने के बाद भी उसका पता नहीं चल सका। उसकी तलाश में एसडीआरएफ टीम भी लगाई है। उसका पता न चलने से परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है।

प्रेमनगर के हरदौल मोहल्ला निवासी आकाश (24) पुत्र शिवचरण अहिरवार एक फूड कंपनी में डिलीवरी ब्यॉय है। परिजनों के मुताबिक रविवार रात करीब आठ बजे आकाश पिता के साथ मंदिर दर्शन करने गया था। पिता को छोड़कर अमन मोटर साइकिल से बल्लमपुर जा पहुंचा। अपने भाई आकाश को फोन करके बताया कि मामा ने इलेक्ट्रॉनिक दुकान से उधार सामान लिया है। अब मामा उधारी नहीं चुका रहे। दुकानदार पैसा मांग रहा है लेकिन, उसके पास पैसा नहीं है। उसने भाई से कहा, मरने के सिवाय कोई रास्ता नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह सुन परिवार के लोग उसे तलाशते हुए सीधे प्रेमनगर थाने पहुंचे। सर्विलांस के जरिये लोकेशन तलाशने पर वह बल्लमपुर गांव के पास मिली। पुलिस के साथ परिजन भी यहां पहुंच गए। नहर के पास उसकी मोटरसाइकिल मिली। रात हो जाने से सर्च अभियान नहीं चल सका। सोमवार सुबह एसडीआरएफ टीम ने सर्च अभियान चलाया। देर-शाम तक चले अभियान के दौरान उसका पता नहीं चल सका।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें