झांसी। जम्मू कश्मीर के उरी में आर्मी मुख्यालय पर आतंकी हमले में शहीद 17 सैनिकों को रविवार को विभिन्न समाज सेवी संगठनों ने श्रद्धांजलि अर्पित की और मोमबत्तियां प्रज्वलित की। रानी लक्ष्मीबाई पार्क में प्रयास सभी के लिए संस्था के सदस्यों ने दो मिनट का मौन धारण किया और मोमबत्तियां जलाकर शहीद सैनिकों को श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि सैनिकों के बलिदान को समूचा देश नमन करता है। इस अवसर पर के ंद्रीय संयोजक मनमोहन गेड़ा, सुनील खरे, राम कुमार लोहिया, विनोद वर्मा, सज्जन खरे, सुनीता, सुबोध प्रजापति, संदीप दुबे आदि मौजूद रहे।
भारतीय प्रजाशक्ति पार्टी के सदस्यों ने कार्यालय में उरी में शहीद हुए सैनिकों को श्रद्धांजलि दी। अध्यक्ष पंकज रावत ने कहा कि पूरे देश इस संकट की घड़ी में एकजुट है। जो निर्णय हमारी सरकार पाकि स्तान के खिलाफ लेगी, उसका समर्थन हमें करना है। इस अवसर पर सुदर्शन तोमर, कौशिक श्रीवास्तव, धरन शर्मा आदि मौजूद रहे। कांग्रेसियों ने भी उरी में शहीद हुए सैनिकों को श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर अरविंद वशिष्ठ, श्रीराम बिलगैया, प्रेम राय, मनीष रायकवार आदि मौजूद रहे।