फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: 500 बेड अस्पताल में 30 मई तक शिफ्ट होगा ट्रॉमा सेंटर

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
झांसी। मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने 500 बेड अस्पताल के भूतल पर ट्रॉमा सेंटर शिफ्टिंग की योजना बना ली है। सबसे पहले ट्रॉमा सेंटर के वेंटिलेटर लगेंगे ताकि गंभीर रोगियों के उपचार में कोई व्यवधान नहीं हो। दावा है 30 मई तक ट्रॉमा सेंटर को चालू कर दिया जाएगा। इसके बाद अन्य की शिफ्टिंग होगी।
विज्ञापन

आधिकारिक सूत्र बताते हैं कि मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने ऑर्थोपैडिक, सर्जरी व मेडिसिन विभाग के विभागाध्यक्षों को 500 बेड अस्पताल के भूतल पर सभी जरूरी व्यवस्थाएं देखने और ऑपरेशन थियेटरों की व्यवस्था देखने को कहा ताकि किसी भी तरह की कमी को दूर कराया जा सके। कॉलेज प्रशासन ने भूतल हैंडओवर के सभी दस्तावेज तैयार कर लिए हैं, जो संभवत: मंगलवार को कार्यदायी संस्था को सौंप दिए जाएंगे। इसके साथ ही कॉलेज प्रशासन ने ट्रॉमा सेंटर शिफ्टिंग की कार्ययोजना बना ली है ताकि जीवनरक्षक उपकरण वेंटिलेटर, मोबाइल एक्सरे मशीन आदि की वजह से किसी भी रोगी का उपचार प्रभावित नहीं हो। सूत्र बताते हैं 30 मई तक ट्रॉमा सेंटर शिफ्ट कर लिया जाएगा।एसआईसी डॉ. सचिन माहुर का कहना है कि 500 बेड अस्पताल की बिल्डिंग में ट्रॉमा सेंटर शिफ्टिंग की कार्ययोजना बनाई गई है। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें