फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह बोले- विभाग खरीदेगा 1150 नई बसें, कहा- अब विपक्ष धर्म-जाति की करता है बातें

Sun, 22 May 2022 06:03 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, झांसी

सार

झांसी में पत्रकारों से बात करते हुए परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने कहा कि विभाग जल्द ही 1150 नई बसें खरीदेगा, जिनमें से डेढ़ सौ बसें तो तैयार भी हो चुकी हैं। सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर हमला बोलते हुए कहा कि विपक्ष अपनी जमीन खोता जा रहा है।
विज्ञापन
परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झांसी में परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने दीनदयाल सभागार में पत्रकारों से बात करते हुए जानकारी दी कि परिवहन विभाग जल्द ही 1150 नई बसें खरीदेगा। डेढ़ सौ बसें तो तैयार भी हो चुकी हैं। साथ ही इस दौरान ज्ञानवापी मामले को लेकर अखिलेश यादव द्वारा दिए गए बयान को लेकर उन पर जमकर निशाना साधा। 

विज्ञापन


परिवहन मंत्री ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर हमला बोलते हुए कहा कि विपक्ष अपनी जमीन खोता जा रहा है। 2014 के लोकसभा चुनाव से लेकर 2022 के विधानसभा चुनाव तक सभी विपक्षी पार्टियों ने मुंह की खाई है। अब ये लोग धर्म और जाति की बातें करते हैं।

विज्ञापन

उन्होंने ज्ञानवापी मामले को लेकर भाजपा द्वारा मुद्दों से ध्यान भटकाने वाले अखिलेश के बयान पर ये जवाब दिया है। सपा नेता आजम खां को जमानत मिलने पर परिवहन मंत्री बोले कि कानून अपना काम कर रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें