फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: जिला अस्पताल में ट्रांसफॉर्मर के केबल में लगी आग, मची अफरातफरी

विज्ञापन
विज्ञापन
- दमकल दस्ते और अस्पताल कर्मियों ने एक घंटे में आग पर पाया काबू
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। भीषण गर्मी के बीच शुक्रवार को जिला अस्पताल में लगे ट्रांसफॉर्मर की केबल में आग लग गई। आग की लपटें उठते देख अस्पताल परिसर में अफरातफरी मच गई। आग इतनी तेज थी कि ट्रांसफॉर्मर के पास खड़े पेड़ तक लपटें जा रही थीं। सूचना पर पहुंची दमकल और अस्पतालकर्मियों ने करीब एक घंटे बाद आग पर काबू पाया। इसके चलते जिला अस्पताल की आपूर्ति बाधित हो गई। हालांकि अस्पताल प्रशासन ने जनरेटर चलाकर आपूर्ति सुचारू की।
शुक्रवार दोपहर 12 बजे ओवरलोडिंग के चलते जिला अस्पताल में लगे ट्रांसफॉर्मर से चिंगारी उठी और केबल में आग लग गई। आग की लपटों ने ट्रांसफॉर्मर के ऊपर लगे पेड़ के पत्तों को अपनी चपेट में ले लिया। आग की लपटें उठता देख अस्पताल में अफरातफरी मच गई। सूचना पर जेल चौराहा सब स्टेशन से बिजली आपूर्ति बंद कर दी गई। साथ ही दमकल को सूचना दी गई। दमकल दस्ते ने अस्पताल कर्मचारियों की मदद से आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

मंडलीय प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक डॉ. प्रमोद कुमार कटियार ने बताया कि केबल में आग लगने से आपूर्ति बाधित हुई थी। जनरेटर चलाकर अस्पताल में बिजली आपूर्ति की। बिजली विभाग ने केबल तक न बदली। अपने स्तर से रात को केबल डलवाई।
विज्ञापन


बिजली कटौती से नहीं मिली निजात
झांसी। महानगर में ओवरलोडिंग से हो रही बिजली कटौती से लोगों को निजात नहीं मिल पा रही है। ओवरलोडिंग से दोपहर में दो बार लाइन ट्रिप होने पर जेल चौराहा और रानी महल फीडर की बिजली आपूर्ति चार घंटे तक बाधित रही। एसडीओ जेल चौराहा सत्यदेव पाठक ने बताया दो बार ओवरलोडिंग की वजह से बिजली आपूर्ति बाधित रही। वहीं, मुन्नालाल फीडर से जुड़े मिशन कंपाउंड, खंडेराव गेट, दतिया गेट, पठौरिया, आंतिया तालाब, स्वामीपुरम काॅलोनी, बंसल कॉलोनी में दोपहर दो बजे से शाम छह बजे तक चार बार बिजली ट्रिप हुई। मेडिकल सब स्टेशन के शिवाजी नगर, गल्ला मंडी, करगुवांजी, बड़ागांव गेट बाहर क्षेत्र में दोपहर 12 से तीन बजे तक बिजली की आवाजाही से लोग परेशान रहे। सीपरी बाजार सब स्टेशन के आदर्श नगर, खालसा कॉलेज, आईटीआई कॉलोनी में भी ओवरलोडिंग की वजह से दोपहर में दो घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रही। एसडीओ कन्हैयालाल ने बताया कि ओवरलोडिंग की वजह से बिजली आपूर्ति बाधित हुई। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें