फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: ऑटोमैटिक सिग्नल पर दौड़ी पंजाब मेल और मालगाड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
बीना-धौलपुर के बीच रेलखंड पर लगाए जा रहे सिग्नल- डबरा-आंतरी के बीच पूरा हुआ सिग्नल लगाने का काम
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। ट्रेनों की रफ्तार बढ़ाने और लेटलतीफी कम करने के लिए धौलपुर से बीना रेलवे ट्रैक पर ऑटोमैटिक सिग्नल लगाए जा रहे हैं। झांसी मंडल के छोटे-छोटे रेलखंड में सिग्नलिंग का काम तेजी से चल रहा है। शनिवार को डबरा-आंतरी के बीच ऑटोमेटिक सिग्नल लगाए गए। इसके बाद शाम को मुंबई-फिरोजपुर पंजाब मेल और एक मालगाड़ी को ऑटोमैटिक सिग्नल देकर गुजारा गया।
विज्ञापन

अब तक एक स्टेशन से दूसरे स्टेशन के बीच करीब 10-12 किमी की दूरी पर ट्रेनों का संचालन होता है। जब आगे चल रही ट्रेन एक स्टेशन को पार कर जाती है, तब पीछे वाली ट्रेन को रवाना किया जाता है। कई बार ट्रेन या ट्रैक पर तकनीकी खराबी के चलते ट्रेनें जहां-तहां रुक जाती हैं। इस समस्या को दूर करने के लिए रेलवे बीना-धौलपुर ट्रैक पर ऑटोमैटिक सिग्नल लगा रहा है। ये सिग्नल ट्रैक पर एक किमी के अंतर पर लगाए गए हैं। ऐसे में दो ट्रेनों के बीच की दूरी 10 किमी से घटकर महज एक किमी रह जाएगी। झांसी मंडल में करारी से चिरुला और चिरुला से दतिया तक सिग्नल लगाए जा चुके हैं। शनिवार को डबरा से आंतरी रेलखंड में ऑटोमैटिक सिग्नलिंग का काम हुआ। सिग्नलिंग के बाद डबरा स्टेशन पर शाम 4:30 बजे और आंतरी, अनंतपेठ स्टेशन पर 4:40 बजे काम पूरा किया गया। इसके बाद डाउन ट्रैक (झांसी-ग्वालियर) से पंजाब मेल और अप ट्रैक (ग्वालियर-झांसी) से मालगाड़ी को ऑटोमेटिक सिग्नल देकर गुजारा गया। पीआरओ मनोज कुमार सिंह ने बताया कि ऑटोमैटिक सिग्नल लगाने का काम तेजी से चल रहा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें