फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसों को आमंत्रण दे रहे ट्रांसफार्मर

विज्ञापन
विज्ञापन
हादसों का सबब बन सकते हैं खुले में रखे ट्रांसफार्मर
विज्ञापन

झांसी। महानगर की घनी आबादी वाले इलाकों में कई जगह ट्रांसफार्मर असुरक्षित रखे हैं, जिससे हादसे की आशंका बनी रहती है। केबल भी जमीन पर पड़ी है। बारिश में खतरा और बढ़ गया है।
विज्ञापन

घनी आबादी व व्यस्त बाजार में रखे ट्रांसफार्मर में आग लगने या अन्य किसी कारण से जनहानि न होे, इस बात का ध्यान रखकर ट्रांसफार्मर के पास लोहे की जाली (फेंसिंग) लगाई जाती है। मगर, बड़ाबाजार, तालपुरा, गंधीगर का टपरा समेत कई स्थानों पर ट्रांसफार्मर के आसपास फेंसिंग नहीं लगी है। ट्रांसफार्मर की केबलें भी जमीन पर पड़ी है। बड़ा बाजार में मुरली मनोहर मंदिर के सामने दो खंभों के बीच हवा में ट्रांसफार्मर को रखा गया है, जिसकी केबल जमीन पर लटकी रहती है। इस खंभे के पास ही सब्जी बेचने वाले दुकानदार बैठे रहते हैं। इससे हर वक्त दुर्घटना का डर बना रहता है। इस संबंध में प्रभारी अधीक्षण अभियंता गौरव कुमार ने बताया कि घनी आबादी में जगह न मिलने के कारण ट्रांसफार्मरों को और अधिक सुरक्षित करना मुमकिन नहीं हो पा रहा है। नगर निगम से जगह मांगी गई है। हालांकि, इस बात का पूरा ध्यान रखा जाता है कि कोई दुर्घटना न हो सके। अगर किसी ट्रांसफार्मर पर फेंसिंग नहीं है तो वह पता करके तुरंत करवाएंगे। गंधीगर टपरे पर ट्रांसफार्मर के आसपास फेंसिंग कराने के लिए इस्टीमेट तैयार हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें