फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: प्लेटफॉर्म-एक से 40 दिन नहीं गुजरेंगी ट्रेनें, कल सुबह छह बजे से बंद होगा संचालन

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। वीरांगना लक्ष्मीबाई रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर एक से शुक्रवार सुबह छह बजे से ट्रेनों का संचालन बंद हो जाएगा। यहां बैलास्टलेस ट्रैक (बीएलटी) का निर्माण कराया जाएगा। काम 29 दिसंबर तक पूरा करने का लक्ष्य है। इस दौरान प्लेटफॉर्म-एक से गुजरने वाली 58 ट्रेनों को दूसरे प्लेटफॉर्म से चलाया जाएगा। कुछ ट्रेनें निरस्त रहेंगी, जबकि कई के मार्ग में बदलाव किया गया है।
विज्ञापन

डीआरएम अनिरुद्ध कुमार ने बताया कि निर्माण कार्य 40 दिन में पूरा कर लिया जाएगा। इससे पहले जनवरी में प्लेटफॉर्म नंबर दो पर बीएलटी का काम कराया गया था। उन्होंने बताया कि प्रभावित ट्रेनों का संचालन दूसरे प्लेटफॉर्म से करने के साथ कुछ ट्रेनों को री-शेड्यूल भी किया गया है।

ये ट्रेनें रहेंगी निरस्त
बंगलूरू सिटी-लालकुआं एक्सप्रेस 24 नवंबर से 29 दिसंबर और लालकुआं-बंगलूरू सिटी एक्सप्रेस 21 नवंबर से 26 दिसंबर तक निरस्त रहेगी। हैदराबाद-गोरखपुर और गोरखपुर-हैदराबाद एक्सप्रेस 22 नवंबर से 27 दिसंबर तक नहीं चलेंगी।
विज्ञापन


इन ट्रेनों के बदले मार्ग
प्रतापगढ़, सीतापुर और छपरा से लोकमान्य तिलक टर्मिनस जाने वाली ट्रेनें कानपुर-जबलपुर-इटारसी होकर चलेंगी। निजामुद्दीन-भुसावल एक्सप्रेस मथुरा-बयाना-बीना मार्ग से गुजरेगी। फिरोजपुर-नांदेड़ और बरेली-लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस ग्वालियर-गुना-बीना होकर चलेंगी। बरेली-इंदौर एक्सप्रेस का मार्ग ग्वालियर-गुना-रुठियाई रहेगा। दरभंगा-अहमदाबाद और अहमदाबाद-दरभंगा एक्सप्रेस भी बदले मार्ग से चलेंगी। ग्वालियर-बरौनी एक्सप्रेस ग्वालियर-इटावा-कानपुर और कानपुर सेंट्रल-वलसाड एक्सप्रेस प्रयागराज-जबलपुर-इटारसी होकर चलेगी।
विज्ञापन


इनका आंशिक समापन और प्रारंभ
खजुराहो-उदयपुर सिटी एक्सप्रेस दतिया से चलेगी और वहीं समाप्त होगी। झांसी-नई दिल्ली ट्रेन ग्वालियर से शुरू होकर वहीं समाप्त होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें