फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: झांसी मंडल से गुजरने वालीं ट्रेनें शिवरामपुर, भरतकूप और नैनी में रुकेंगी, महाकुंभ के लिए दो मिनट का अस्थाई ठहराव

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन



झांसी। प्रयागराज में 2025 महाकुंभ में शामिल होने वाले श्रद्धालुओं के लिए रेलवे ने झांसी मंडल से संचालित व यहां से होकर गुजरने वाली 26 ट्रेनों को प्रयागराज के उपनगरीय स्टेशनों पर दो मिनट का अस्थाई ठहराव दिया है। मंगलवार को रेलवे ने इन ट्रेनों के ठहराव की समय सारिणी भी जारी कर दी।

रेल मंडल ने वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी, ग्वालियर, बांदा, महोबा, चित्रकूट, उरई, दतिया समेत बुंदेलखंड के सात जिलों से आठ लाख से अधिक श्रद्धालुओं के महाकुंभ में शामिल होने की संभावना को देखते हुए ट्रेनों के संचालन की योजना बनाई है। इन जिलों के छोटे-छोटे स्टेशनों को जहां रिंग ट्रेनों से जोड़ा जाएगा तो वहीं, बड़े स्टेशनों से होकर गुजरने वालीं ट्रेनों में भी अतिरिक्त कोच जोड़ने पर भी मंथन हो रहा है। मंगलवार को दिन भर चली बैठक के बाद रेलवे ने झांसी मंडल से होकर गुजरने वालीं 26 ट्रेनों का ठहराव भरतकूप, शिवरामपुर और नैनी स्टेशनों पर 10 जनवरी से 28 फरवरी तक करने की घोषणा कर दी है। साथ ही इन ठहराव की समय सारिणी भी जारी कर दी गई है।
विज्ञापन






इन प्रमुख ट्रेनों का होगा दो मिनट का ठहराव



22129 लोकमान्य तिलक-अयोध्या कैंट तुलसी एक्सप्रेस भरतकूप, शिवरामपुर और नैनी स्टेशन पर रुकेगी।

22130 अयोध्या कैंट-लोकमान्य तिलक तुलसी एक्सप्रेस नैनी, शिवरामपुर और भरतकूप स्टेशन पर रुकेगी।



11107 ग्वालियर-वाराणसी बुंदेलखंड एक्सप्रेस भरतकूप और शिवरामपुर स्टेशन पर रुकेगी।

11108 वाराणसी-ग्वालियर बुंदेलखंड एक्सप्रेस शिवरामपुर और भरतकूप स्टेशन पर रुकेगी।



12175 हावड़ा-ग्वालियर चंबल एक्सप्रेस भरतकूप और शिवरामपुर स्टेशन पर रुकेगी।

12176 ग्वालियर-हावड़ा चंबल एक्सप्रेस भरतकूप और शिवरामपुर स्टेशन पर रुकेगी।



12177 हावड़ा-मथुरा चंबल एक्सप्रेस शिवरामपुर और भरतकूप स्टेशन पर रुकेगी।

12178 मथुरा-हावड़ा चंबल एक्सप्रेस भरतकूप और शिवरामपुर स्टेशन पर रुकेगी।



20975 हावड़ा-आगरा कैंट एक्सप्रेस शिवरामपुर और भरतकूप स्टेशन पर रुकेगी।

20976 आगरा कैंट-हावड़ा एक्सप्रेस भरतकूप और शिवरामपुर स्टेशन पर रुकेगी।



12447 मानिकपुर-निजामुद्दीन उत्तर प्रदेश संपर्क क्रांति एक्सप्रेस शिवरामपुर और भरतकूप स्टेशन पर रुकेगी। 12448 निजामुद्दीन-मानिकपुर उत्तर प्रदेश संपर्क क्रांति एक्सप्रेस भरतकूप और शिवरामपुर स्टेशन पर रुकेगी। 12190 निजामुद्दीन-जबलपुर महाकौशल एक्सप्रेस भरतकूप और शिवरामपुर स्टेशन पर रुकेगी।
विज्ञापन


12189 जबलपुर-निजामुद्दीन महाकौशल एक्सप्रेस शिवरामपुर और भरतकूप स्टेशन पर रुकेगी।





वर्जन



मंडल से संचालित और यहां से होकर गुजरने वालीं 26 ट्रेनों को महाकुंभ में जाने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए अस्थाई रूप से भरतकूप, शिवरामपुर और नैनी स्टेशन पर ठहराव दिया जाएगा। - मनाेज कुमार सिंह, मंडल रेल जनसंपर्क अधिकारी, झांसी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें