सोमवार को कोहरे के चलते अप लाइन की दस ट्रेनें देरी से चलीं। इससे यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।
दिल्ली में पड़ रहे कोहरे के चलते ट्रेनों की चाल बिगड़ती जा रही है। सोमवार को दिल्ली से झांसी आने वाली ट्रेन नंबर 12722 दक्षिण एक्सप्रेस डेढ़ घंटा, 11058 दादर-अमृतसर एक्सप्रेस एक घंटा चालीस मिनट, 12716 सचखंड एक्सप्रेस, 14624 पातालकोट एक्सप्रेस दो घंटे, 12616 जीटी एक्सप्रेस सवा दो घंटा, 11078 झेलम एक्सप्रेस एक घंटा पैतालीस मिनट, 18238 छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस एक घंटे से अधिक की देरी से रवाना हुईं। रात्रि की ट्रेनें देरी से चलने के कारण यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
ठंड में लोग प्लेटफार्म पर बैठकर ट्रेनों का इंतजार करते नजर आ रहे हैं। ट्रेनों की जानकारी के लिए पूछताछ कार्यालय पर यात्रियों की भीड़ लगी रही। वहीं, लोग मोबाइल के जरिए ट्रेनों की लोकेशन भी देखते रहे।