आईआरसीटीसी पुरी-जगन्नाथ, गंगासागर, अयोध्या धाम के लिए पांच नवंबर से भारत गौरव विशेष पर्यटक ट्रेन चलाएगा। 14 नवंबर तक चलने वाली यात्रा के लिए आईआरसीटीसी ने बुकिंग शुरू कर दी है।
आईआरसीटीसी पुरी-जगन्नाथ, गंगासागर, अयोध्या धाम के लिए पांच नवंबर से भारत गौरव विशेष पर्यटक ट्रेन चलाएगा। 9 रात 10 दिन के पैकेज में यात्रियों को भोजन व ठहरने के साथ स्थानीय तीर्थ स्थलों पर भ्रमण के लिए बस की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। 14 नवंबर तक चलने वाली यात्रा के लिए आईआरसीटीसी ने बुकिंग शुरू कर दी है।
विज्ञापन
पीआरओ मनोज कुमार ने बताया कि ट्रेन पांच नवंबर को दिल्ली के सफदरगंज से चलेगी। यह ट्रेन गया में महाबोधि मंदिर, विष्णुपद मंदिर, पुरी में जगन्नाथ मंदिर, कोणार्क का सूर्य मंदिर, कोलकाता में गंगासागर और कालीघाट काली मंदिर, जसीडीह में वैद्यनाथ धाम, वाराणसी में काशी विश्वनाथ मंदिर, अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि मंदिर के दर्शन कराएगी।
उक्त ट्रेन में दिल्ली, सफदरगंज, मथुरा, आगरा कैंट, ग्वालियर, वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी, कानपुर, लखनऊ, अयोध्या कैंट स्टेशन से यात्री चढ़ व उतर सकते हैं। स्लीपर में यात्रा करने वालों को प्रति टिकट 20,320 रुपये, एसी थ्री टीयर के लिए 30,785 रुपये व एसी टू टीयर के लिए 38,240 रुपये देने होंगे। आईआरसीटीसी की साइट पर जाकर टिकट बुकिंग कर सकते हैं।