झांसी। लोकमान्य तिलक से गोरखपुर जाने वाली कुशीनगर एक्सप्रेस के एस 3 कोच की ससपेंशन स्प्रिंग टूट जाने से हादसा टल गया। इस कमी को झांसी स्टेशन पर सीएंडडब्लू स्टाफ ने पकड़ लिया। बाद में धीमी गति से ट्रेन को गोरखपुर तक ले जाया गया।
लोकमान्य तिलक से गोरखपुर जाने वाली 01015 कुशीनगर एक्सप्रेस के एस 3 कोच की पहिये के बगल में लगी रहने वाली ससपेंशन स्प्रिंग ललितपुर व झांसी स्टेशन के बीच टूट गई। ट्रेन के झांसी आने पर सीएंडडब्लू स्टाफ ने इस कमी को पकड़ लिया। कोच सवारियों से भरा था, दूसरे कोचों में भी जगह नहीं थी। इस कारण ट्रेन से कोच को अलग नहीं किया जा सकता था। रास्ते में कोई दुर्घटना न हो, इस कारण ट्रेन की गति को कम करने का निर्णय लिया गया। ट्रेन को झांसी से गोरखपुर तक 110 किलोमीटर की रफ्तार की जगह 80 किलोमीटर की रफ्तार से ले जाया गया। इससे ट्रेन रास्ते में लेट हो गई।
कामाख्या एक्सप्रेस का 15 अक्तूबर से होगा संचालन
झांसी। डॉ. अंबेडकर नगर से कामाख्या के बीच चलने वाली साप्ताहिक कामाख्या स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेन का संचालन 15 अक्तूबर से शुरू होगा। इसमें गाड़ी नंबर 09305 डॉ. अंबेडकर नगर से प्रत्येक बृहस्पतिवार और 09306 कामाख्या से प्रत्येेक रविवार को चलेगी। इस ट्रेन को मंडल के ललितपुर, झांसी व उरई स्टेशन पर ठहराव दिया गया है। इस ट्रेन में कुुल 22 कोच लगेंगे।