फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जल्द ही 160 किलोमीटर की स्पीड से दौड़ेंगी ट्रेनें

विज्ञापन
train speed up to 160 soon
विज्ञापन
झांसी। जल्द ही नई दिल्ली-हावड़ा और नई दिल्ली मुंबई मुख्य मार्गों पर 160 किमी प्रति घंटे तक रफ्तार बढ़ाने के लिए सोमवार को जीएम राजीव चौधरी ने समीक्षा की।
विज्ञापन

प्रयागराज, झांसी और आगरा के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से संरक्षा, माल लदान के नए अवसरों के साथ नई दिल्ली-हावड़ा और नई दिल्ली मुंबई मुख्य मार्गों की गति बढ़ाने पर मंथन हुआ।
लेवल क्रॉसिंग गेटों के बंद होने बाद ही ट्रेनों को सिग्नल मिलने की प्रक्रिया को सुनिश्चित करने के लिए लेवल क्रासिंग गेटों के सिग्नलिंग सिस्टम की भी जानकारी ली। साथ ही इंटरलाकिंग व ट्रेन आने के पूर्व गेटमैन को सचेत करने के लिए भी बताया गया।
विज्ञापन

समपार फाटकों पर ट्रेन अप्रोच सिस्टम का प्रावधान, गेटमैन और स्टेशन मास्टर के मध्य गेट बंद होने की सकारात्मक पुष्टि हेतु गेट क्लोजर एकनालेजमेंट बटन का प्रावधान, व्यस्त समपार फाटकों पर सीसीटीवी की व्यवस्था आदि कई कार्य उत्तर मध्य रेलवे द्वारा किए गए हैं।
उन्होंने कहा कि फील्ड स्तर के इंजीनियरों को प्रत्येक क्रासिंग गेट की मौजूदा स्थिति का जायजा लेना चाहिए। क्त्रसॅसिंग पर सड़कों को इस तरह से डिजाइन और निर्माण करना कि वाहनों के क्त्रससिंग पर आने की रफ्तार कम हो, लेकिन क्रॉसिंग पार करके दूसरी तरफ निकासी तेज हो सके। उन्होंने सभी क्रॉसिंग गेटों की प्रकाश व्यवस्था की ऑडिट करने एवं किसी प्रकार की कमी को दूर करने के भी निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें