फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: मालगाड़ी की चपेट में आने से ट्रेन मैनेजर की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
- कर्मचारियों में फैला आक्रोश, रेलवे अस्पताल में हुए जमा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। सोमवार की शाम झांसी रेल मंडल के जखौरा रेलवे स्टेशन पर मालगाड़ी के हैंडब्रेक लगाते समय दूसरी मालगाड़ी की टक्कर लगने से ट्रेन मैनेजर (गार्ड) की दर्दनाक मौत हो गई। सूचना मिलने पर रेल कर्मचारियों में आक्रोश फैल गया। भारी संख्या में कर्मचारी रेलवे अस्पताल पहुंच गए। आरपीएफ और रेलवे के अफसर भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने रेल कर्मियों से वार्ता की।
खुशीपुरा निवासी देवेंद्र कुमार (58) रेलवे में ट्रेन मैनेजर के पद पर कार्यरत थे। वह मालगाड़ी लेकर झांसी से बीना की ओर जा रहे थे। सिग्नल न मिलने पर मालगाड़ी झांसी रेल मंडल के जखौरा स्टेशन पर लूप लाइन में रोक दी गई थी। इसके बाद वह शाम तकरीबन पांच बजे ट्रेन से नीचे उतरकर वैगनों के हैंडब्रेक लगा रहे थे। इसी दौरान, पास की थर्ड लाइन की अप लूप लाइन से एक मालगाड़ी निकली, जिसकी चपेट में आने से देवेंद्र कुमार की मौत हो गई। जानकारी होने पर स्टेशन मास्टर समेत अन्य स्टाफ मौके पर पहुंच गया। आनन-फानन देवेंद्र कुमार को वहां से गुजर रही महाकाल एक्सप्रेस को रुकवाकर झांसी लाया गया। सूचना पर ट्रेन के झांसी पहुंचने से पहले ही रेल कर्मी स्टेशन पहुंच चुके थे। परिवार के लोग भी आ गए थे। ट्रेन के स्टेशन पर पहुंचते ही उन्हें एंबुलेंस से रेलवे अस्पताल ले जाया गया। यहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

ट्रेन मैनजर की मौत की खबर लगते ही भारी संख्या में रेल कर्मी रेलवे अस्पताल पहुंच गए। वह रात में ही पोस्टमार्टम कराने की मांग करने लगे। रेलवे के अफसरों ने इसे लेकर जिला प्रशासन के अधिकारियों से भी वार्ता की। अफसरों ने कर्मचारियों को समझा-बुझाकर शांत किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें