फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होली पर ट्रेनें रहेंगी फुल, 76 हजार हुए आरक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। होली पर यदि आप ट्रेन से घर जाने की योजना बना रहे हैं तो आपको मुश्किल पैदा हो सकती है। क्योंकि झांसी से गुजरने वाली सभी ट्रेनों में सीटों का आरक्षण फुल हो चुका है। सभी ट्रेनों में वेटिंग आना शुरू हो गई है। 76 हजार से अधिक आरक्षण अलग-अलग स्थानों के लिए हो चुके हैं। अब यात्रियों के सामने केवल तत्काल रिजर्वेशन का ही सहारा बचा है।
विज्ञापन

होली पर तीन-चार दिनों की छुट्टी पर बड़ी संख्या में लोग धार्मिक और पर्यटन स्थलों पर घूमने जाने की योजना बनाकर लोगों ने रिजर्वेशन करा रखे हैं। इस वजह से होली से पहले और बाद में कंफर्म आरक्षण मिलना मुश्किल है। चूंकि, ट्रेनों में 120 दिन पहले आरक्षण मिलना शुरू हो जाता है, इसलिए यात्रियों ने पहलेे से ही आरक्षण करा रखे हैं। झांसी से गुजरने वाली सचखंड एक्सप्रेस, केरला एक्सप्रेस, मंगला एक्सप्रेस, समता एक्सप्रेस, पंजाब मेल, छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस, गोवा एक्सप्रेस, झेलम एक्सप्रेस, जीटी एक्सप्रेस, तमिलनाडु एक्सप्रेस समेत अन्य ट्रेनों में सीटें फुल होने के साथ वेटिंग शुरू हो गई है। आरक्षण कराने के लिए यात्री भी स्टेशन पहुंच रहे हैं। अधिकांश यात्री लाइन से बचने के लिए ऑनलाइन टिकट करा रहे हैं।
मुंबई व गोवा जाने से बच रहे लोग
होली पर मुंबई व गोवा जाने वालेे लोगों की भरमार रहती थी। महाराष्ट्र में कोरोना के चलते लोेग मुंबई व गोवा जाने से बच रहे हैं। ऐेसे में मुंबई जाने वाली पंजाब मेल, पुष्पक एक्सप्रेस, गोवा एक्सप्रेस में मुंबई व गोवा के लिए टिकट कम बुक हो रहे हैं।
विज्ञापन

होली स्पेशल ट्रेनें चलना मुश्किल
कोरोन काल के चलते संचालित हो रहीं ट्रेनों को स्पेशल बनाकर चलाया जा रहा है। ऐसे में अब तक होली स्पेशल ट्रेन चलने की घोषणा नहीं हो सकी। होली में मात्र पंद्रह दिन बचे हैं। ऐसे में होली स्पेशल ट्रेन न चलने से लोगों को परेशानी जरूर होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें