झांसी। बुुंदेलखंड विश्वविद्यालय के सभी 31 एनसीसी कैडेट ने ‘सी’ सर्टिफिकेट परीक्षा पास कर ली है। खास बात ये है कि 11 कैडेट को तो ‘ए’ ग्रेड मिला है, जबकि, 20 को ‘बी’ ग्रेड प्राप्त हुआ है। अब ये सभी कैडेट्स स्टाफ सिलेक्शन बोर्ड (एसएसबी) के लिए योग्य हो गए हैं।
बीयू में अंतिम वर्ष के 31 एनसीसी कैडेट्स हैं। सभी कैडेट्स ने ‘सी’ परीक्षा दी थी। इस परीक्षा के लिए तीन साल का प्रशिक्षण, दो कैंप, शारीरिक व सैन्य दक्षता जरूरी होती है। परीक्षा का परिणाम जारी हो गया है। बीयू के एनसीसी ऑफिसर प्रो. सुनील काबिया ने बताया कि 31 में से 11 कैडेट ‘ए’ और 20 को ‘बी’ ग्रेड सर्टिफिकेट मिला है। ये सभी कैडेट स्टाफ सिलेक्शन बोर्ड (एसएसबी) के लिए क्वालिफाई हो गए हैं। एसएसबी में पांच दिन का साक्षात्कार होता है, जो भी इसे पास कर लेता है वो फौज में सैन्य अधिकारी बनने के लिए पात्र हो जाता है। इसके लिए सी परीक्षा में बी ग्रेड सर्टिफिकेट की जरूरत होती है। खास बात ये है कि एक भी कैडेट्स का सी ग्रेड तक नहीं आया है।
इन्हें मिला ‘ए’ प्रमाणपत्र
एनसीसी कैडेट अभिषेक चक्रवर्ती, आकाश मृत्युंजय, बृजेंद्र राजपूत, धीरेंद्र मिश्रा, जितेंद्र पाल, जितिन कनौजिया, महेंद्र कुमार, सत्यम, सिद्धार्थ राज, उमेश कुशवाहा, सूर्यांश सक्सेना को ‘ए’ प्रमाणपत्र मिला है।