फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi: दादा की आंखों के सामने नदी में समा गया बारह वर्षीय पोता, पांव फिसलने से हुआ दर्दनाक हादसा

Wed, 10 Jun 2026 02:44 AM IST
झांसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, झांसी

सार

पौहरा गांव निवासी इस्लाम अपने पोते शाहिद को लेकर बकरियां चराने पहूज नदी के पास गए थे। खेलने के दौरान शाहिद नदी में जा गिरा। पोते को नदी में डूबता देखा दादा ने नदी में छलांग लगा दी लेकिन उसे बचा नहीं सके।
विज्ञापन
नदी में डूबने से मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

थाना सीपरी बाजार के पौहरा गांव में दादा के सामने ही पहूज नदी में गिर जाने से शाहिद (12) पुत्र शकील की डूबने से मौत हो गई। वहां मौजूद लोगों की मदद से उसे बाहर निकाला गया लेकिन, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। हादसे की खबर लगने पर पुलिस के साथ परिवार के लोग भी पहुंच गए। किशोर की मौत से परिवार में रोना-पिटना मचा हुआ है। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन


पौहरा गांव निवासी इस्लाम खान शाम करीब चार बजे अपने पोते शाहिद को लेकर बकरियां चराने पहूज नदी के पास गए थे। शाहिद का पिता शकील भी प्राइवेट काम करता है। शाहिद खेलते हुए नदी के किनारे तक चला गया जबकि बकरियों के दूर चले जाने से इस्लाम उनको लेने चला गया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि उसी दौरान पांव फिसलने से शाहिद अचानक नदी में जा गिरा। शोर-शराबा सुनकर इस्लाम भी आ गया। पोते को नदी में डूबता देख वह घबरा उठा। उसने भी पानी में छलांग लगाई लेकिन, तैराना न आने से वह अधिक दूर तक नहीं जा सका। शोर-शराबा सुनकर गांव के लोग पहुंच गए। वहां मौजूद एक तैराक ने किसी तरह शाहिद को बाहर निकाला लेकिन, फेफड़ों में पानी भर जाने से उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन


सूचना पर पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। थाना प्रभारी जेपी चौबे का कहना है कि शव परिजनों को सौंप दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें