फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi: आइसक्रीम के रुपये मांगने पर गुस्साए ट्रैफिक दरोगा ने युवक को पीट-पीट कर किया लहूलुहान, निलंबित

Tue, 29 Apr 2025 11:32 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, झांसी

सार

आसपास के लोगों ने किसी तरह उसे दरोगा के चंगुल से छुड़ाया। इसकी शिकायत एसएसपी तक पहुंची। छानबीन एवं पूछताछ के बाद मामला सही मिलने पर एसएसपी ने दारोगा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया।
विज्ञापन
मामले की जानकारी देते पीड़ित - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झांसी के हंसारी चेक पोस्ट पर तैनात ट्रैफिक दरोगा राम निवास ने आइसक्रीम खाने के बाद पैसा मांगने पर नाराज होकर दुकानदार को पीट-पीटकर लहूलुहान कर डाला। शिकायत मिलने पर एसएसपी बीबी जीटीएस मूर्ति ने सीओ को मौके पर भेजा। शिकायत सही मिलने पर एसएसपी ने आरोपी दरोगा को तत्काल प्रभाव से निलंबित करते हुए उसके खिलाफ जांच के निर्देश दे दिए। 

विज्ञापन


बिजौली निवासी रोहित आइसक्रीम की रेहड़ी लगता है। रोहित का कहना है मंगलवार दोपहर वह अपनी बहन कमल क्रांति को श्रीराम महाविद्यालय में चल रही परीक्षा में छोड़ने के लिए जा रहा था। रास्ते में ट्रैफिक दरोगा राम निवास ने उसकी रेहड़ी रोक ली। उससे आइसक्रीम मांग कर खाई। रोहित ने जब पैसा मांगा तो दारोगा नाराज हो गया। उसके साथ गाली गलौज शुरू कर दी। दारोगा ने उसे लात घूसों से मारना शुरू कर दिया। कई थप्पड़ मारने से कान से खून निकलने लगा। आसपास के लोगों ने किसी तरह उसे दरोगा के चंगुल से छुड़ाया। इसकी शिकायत एसएसपी तक पहुंची। छानबीन एवं पूछताछ के बाद मामला सही मिलने पर एसएसपी बीबी जीटीएस मूर्ति ने दारोगा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें