Tractor and bike between accident a people dead
- फोटो : DEHAT
गुरसराय (झांसी) । शुक्रवार को कसबे के गरौठा मार्ग पर सेंटमेरी स्कूल के पास ओवरटेक करते समय बाइक ट्रैक्टर से भिड़ गई। हादसे में बाइक सवार चालक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दो महिलाएं घायल हो गई। उन्हें उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया।
ग्राम मढ़ा निवासी अंकित पुत्र घनाराम (19) वर्ष, भारती (30) वर्ष तथा लाड़कुंवर पारिवारिक कार्यों के चलते गुरसराय आए थे। शाम लगभग 5 बजे वह बाइक से गुरसराय से अपने घर मढ़ा जा रहे थे। तीनों सेंटमेरी स्कूल के पास पहुंचे तभी वहां आगे जा रहे एक ट्रैक्टर को ओवरटेक करने के प्रयास में उसमें जा घुसी। हादसे में मोटरसाइकिल चालक अंकित की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर एसआई सुमित कुमार चौहान मौके पर पहुंचे और एंबुलेंस से घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गुरसराय लाया गया। जहां चिकित्सकों ने अंकित को मृत घोषित कर दिया। जबकि घायल भारती अरविंद एवं लाड़कुंवर की हालत गंभीर होने पर मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। अंकित की मौत से उसके घर में कोहराम मच गया।