फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झांसी : नए साल पर रानी का किला देखने के लिए उमड़े सैलानी, रचा इतिहास

Sun, 02 Jan 2022 02:36 AM IST
झांसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, झांसी

सार

रिकार्ड के अनुसार साल के पहले दिन 6164 सैलानियों ने किले का दीदार किया जो अब तक के इतिहास में सबसे अधिक संख्या दर्ज की गई है।
विज्ञापन
रानी का दुर्ग... - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नए साल के अवसर पर महारानी लक्ष्मीबाई के दुर्ग पर सैलानियों का काफी जमावड़ा रहा। रिकार्ड के अनुसार साल के पहले दिन 6164 सैलानियों ने किले का दीदार किया जो अब तक के इतिहास में सबसे अधिक संख्या दर्ज की गई है।

विज्ञापन


शनिवार को वर्ष 2022 का पहला दिन होने के कारण लोगों ने इस दिन को यादगार बनाने के लिए सैर सपाटे की ओर रुख किया। जिसके चलते सुबह से ही शहर के पार्कों, एतिहासिक स्थलों के साथ ही पिकनिक स्पॉट पर लोगों का काफी जमावड़ा रहा। जिसके चलते शहर के सभी पार्कों में भी लोगों की काफी भीड़ जमा रही। लेकिन सबसे अधिक भीड़ महारानी लक्ष्मीबाई के किले पर देखने को मिली।

भीड़ का आलम यह था कि किले के मुख्य मार्ग से लेकर किले के गेट तक इतनी भीड़ जमा थी कि लोगों को पैर रखने तक की जगह नहीं थी। जिसके चलते किले के मुख्य द्वार पर टिकट लेने वालों की काफी लंबी-लंबी कतारें लगी हुई थी। जिसके चलते हर कोई टिकट लेकर किले में प्रवेश करना चाह रहा था। सुबह से लेकर शाम तक सैलानियों ने किले का दीदार किया। किले के रिकार्ड के अनुसार शनिवार को 6140 लोगों ने किले की टिकट खिड़की से टिकट को खरीदा है जबकि 24 सैलानियों ने ऑनलाइन प्रक्रिया से टिकट की खरीदारी कर किले में प्रवेश किया है।
विज्ञापन


दुर्ग के संरक्षण सहायक अभिषेक ने बताया कि नए साल के मौके पर 6164 सैलानियों ने दुर्ग में प्रवेश किया है। सैलानियों की संख्या में अब तक का सबसे अधिक इजाफा देखने को मिला है।

पुलिस अधिकारी के आने पर मची अफरातफरी, बिना टिकट किले में दाखिल हुए 800 सैलानी
नव वर्ष के मौके पर किले गेट पर टिकट लेने वालों की काफी लंबी-लंबी कतारें लगी हुई थी। इस बीच कुछ पुलिस कर्मियों ने किले के गार्डों को बताया की एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी किले का भ्रमण करने के लिए आ रहे हैं।

पुलिस अधिकारी को किले में दाखिल कराने के लिए मौजूद गार्डों ने जैसे ही किले के गेट से बैरिकेटिंग को हटाकर गेट को खोला तो भीड़ एकाएक बेकाबू हो गई। इस दौरान करीब 800 से अधिक सैलानियों ने बिना टिकट लिए ही किले के भीतर प्रवेश किया। इस दौरान काफी अफरातफरी का माहौल रहा। मौजूद गार्डों ने काफी मशक्कत के बाद स्थिति को नियंत्रित किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें