फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: प्रयागराज में लगे कुंभ से झांसी में पर्यटकों की आवक हुई कई गुना

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी



झांसी। कुंभ स्नान के लिए दूसरे प्रांतों से आए हजारों श्रद्धालु लंबी यात्रा के कारण आते-जाते झांसी में रुकते हैं। अगले दिन अपने गृह राज्य या प्रयागराज की यात्रा को जारी करते हैं। यहां रुकने के दौरान वे झांसी का किला, संग्रहालय, रानी महल जैसे ऐतिहासिक विरासत का दीदार भी करते हैं। यहां पिछले सवा महीने में पर्यटकों की संख्या कई गुना तक बढ़ गई है।

अन्य प्रांतों से खासकर गुजरात, राजस्थान, महाराष्ट्र और दक्षिण प्रांतों के पर्यटक झांसी के रास्ते कुंभ स्नान के लिए जाते हैं। वे प्रयागराज कुंभ स्नान के लिए निकलते हैं और प्रदेश के अन्य धार्मिक स्थलों से होते हुए अपने गृह राज्यों की लौट जाते हैं। ऐसे में जहां पर्यटकों की संख्या 500 से 700 तक रहती थी वह अब बढ़कर ढाई हजार तक का आंकड़ा पार कर जा रहे हैं। रानी महल और झांसी का किला का टिकट प्रति व्यक्ति 25 रुपये है। महाकुंभ से लौट रहे श्रद्धालुओं ने जनवरी-फरवरी माह में पर्यटन विभाग की आय तीन गुना से ज्यादा बढ़ा दी है।
विज्ञापन




राजकीय संग्रहालय के उपनिदेशक मनोज गौतम ने बताया कि 2024 में दिसंबर के अंत में पर्यटकों का जो आंकड़ा 200-250 था, वह आज बढ़कर 500-800 तक पहुंच गया है लेकिन, सबसे ज्यादा पर्यटक किला का दीदार करने पहुंच रहे हैं। दिसंबर 2024 तक जहां पर्यटक 500 से 900 की संख्या में पहुंचते थे, वहां अब ढाई हजार तक का भी आंकड़ा पार कर जा रहे हैं।

पारंपरिक परिधान बने आकर्षण का केंद्र



गुजरात के अधिकांश लोग अपने पारंपरिक परिधान घाघरा और चोली में पहुंच रहे हैं। वहीं, राजस्थानी परिधान भी गुजरातियों से मिलता जुलता है। केरल और कर्नाटक के भी पर्यटकों की भी काफी संख्या यहां देखने को मिल रही है।
विज्ञापन


गाइड और फोटोग्राफरों को भी हो रहा मुनाफा



एकाएक बढ़ी भीड़ को लेकर वहां मौजूद गाइड खासा मुनाफा कमा रहे हैं। उन्होंने बताया कि पहले दूसरे राज्यों से आने वाले पर्यटकों की संख्या इतनी नहीं रहती थी। इसलिए कुछ लोग ही उनकी मदद लेते थे। लेकिन बीते दो माह से उन्हें काफी मुनाफा हुआ है। फोटोग्राफर आजिम ने बताया कि जहां वह रोजाना 20-30 फोटो खींचते थे वहीं आज तकरीबन 80 फोटो खींच रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें