फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टोल प्रबंधक के खिलाफ मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
बबीना। बबीना मार्ग पर बने टोल प्लाजा के कर्मचारी के साथ मारपीट करने एवं उसका भुगतान न किए जाने के संबंध में बबीना थाने में की गई शिकायत पर टोल प्रबंधक के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है।
विज्ञापन

जिला इटावा निवासी राघवेंद्र चौहान ने बबीना थाने में शिकायत पत्र देते हुए बताया कि वह बबीना के टोल प्लाजा पर गाड़ियों की रसीद काटने का काम करता है। जिसकी 2 माह से टोल प्रबंधक द्वारा पेमेंट नहीं की गई। सोमवार को पेमेंट मांगने पर टोल प्रबंधक एवं अन्य कर्मचारियों ने उस पर चोरी का झूठा इल्जाम लगाकर उसके साथ मारपीट की। शिकायत पर बबीना थाने में टोल प्लाजा के प्रबंधक ज्योति शंकर, राघवेंद्र तोमर एवं अमित कुमार के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें