फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झांसी में अभी भी कोरोना बेकाबू, तीन की मौत, 122 नए संक्रमित मिले

विज्ञापन
कोरोना - फोटो : ??????
विज्ञापन
झांसी। जिले में कोरोना वायरस अभी भी बेकाबू है। मंगलवार को आरटीपीसीआर जांचों की संख्या में इजाफा हुआ तो 122 पॉजिटिव केस सामने आ गए। यही नहीं, एक साथ तीन मौतें भी हो गईं। अब झांसी में संक्रमितों का आंकड़ा 3963 पहुंच गया है, जबकि मरने वालों की संख्या 95 हो गई है।
विज्ञापन

झांसी के पिछले कुछ समय से तीन से साढ़े तीन हजार जांचें प्रतिदिन हो रही हैं। हालांकि, जांचों में 15-20 फीसदी आरटी-पीसीआर व ट्रू नेट और 80-85 प्रतिशत एंटीजन किट जांच हो रही हैं। चूंकि, एंटीजन किट से रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद दोबारा जांच जरूरी है। वहीं, आरटी-पीसीआर और ट्रू नेट में कन्फमेट्री किट लगी होने पर निगेटिव या फिर पॉजिटिव रिपोर्ट शत-प्रतिशत सही होती है। झांसी में ही कुछ मामले ऐसे सामने आ चुके हैं कि एंटीजन किट से जांच कराने पर पहले रिपोर्ट निगेटिव आई और फिर तुरंत बाद आरटी-पीसीआर या फिर ट्रू नेट जांच कराई तो रिपोर्ट पॉजिटिव आ गई।
मंगलवार को जारी रिपोर्ट में 3226 सैंपलों की जांच हुई। इसमें एंटीजन किट से 2444, आरटी-पीसीआर से 729 और ट्रू नेट से 53 सैंपल शामिल हैं। चूंकि, पिछले कुछ दिनों से 500 या इससे कम आरटी-पीसीआर के सैंपलों की जांच हो रही थी, इसके सैंपल बढ़ते ही कोरोना के मामलों में भी उछाल आ गया। लंबे समय बाद एक दिन में पॉजिटिव केसों की संख्या 100 के पार पहुंच गई। यही नहीं, 122 पॉजिटिव केस मिलने के साथ ही तीन की जिंदगी भी कोरोना वायरस निगल गया। अब झांसी में कोरोना संक्रमितों की संख्या चार हजार के करीब और मरने वालों की संख्या 95 हो गई है। मौजूदा समय में 802 एक्टिव केस हैं। इसमें 18 गंभीर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें