कोरोना वायरस के संक्रमण ने झांसी और ललितपुर जिले में अब तक का सबसे बड़ा हमला बोला है। शुक्रवार को दोनों जनपदों में 1414 नए मरीज सामने आए हैं। जबकि, सात संक्रमितों की मौत हो गई।
कोरोना वायरस के संक्रमण ने झांसी और ललितपुर जिले में अब तक का सबसे बड़ा हमला बोला है। शुक्रवार को दोनों जनपदों में 1414 नए मरीज सामने आए हैं। जबकि, सात संक्रमितों की मौत हो गई। इनमें से झांसी में 1,022 मरीज मिले हैं और 5 की मौत हुई है। वहीं, ललितपुर में 392 संक्रमित सामने आए हैं तथा कोरोना के दो मरीजों की मौत हुई है।
विज्ञापन
झांसी-ललितपुर जिले में कोरोना का कहर जारी है। गुरुवार को दोनों जिलों में 1158 नए मरीज सामने आए थे। नौ लोगों की मौत भी हो गई थी। झांसी में 762 लोगों में कोरोना का संक्रमण पाया गया था और सात संक्रमितों की मौत हुई थी। ललितपुर में 396 लोगों में इस महामारी की जकड़न पाई गई थी, जबकि दो संक्रमितों की मौत हो गई थी।