फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना का कहर: झांसी और ललितपुर में मिले 693 नए मरीज, आठ लोगों की मौत

Mon, 19 Apr 2021 11:18 PM IST
सुशील कुमार कुमार अमर उजाला ब्यूरो, झांसी

सार

झांसी और ललितपुर में कोरोना वायरस का संक्रमण बेकाबू रफ्तार से आगे बढ़ रहा है। सोमवार को दोनों जिलों में 693 नए मरीज सामने आए, जबकि आठ लोगों की मौत हो गई। झांसी में पांच और ललितपुर में तीन लोगों ने दम तोड़ दिया। 
विज्ञापन
कोरोना वायरस की जांच कराते लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झांसी और ललितपुर में कोरोना वायरस का संक्रमण बेकाबू रफ्तार से आगे बढ़ रहा है। सोमवार को दोनों जिलों में 693 नए मरीज सामने आए, जबकि आठ लोगों की मौत हो गई। झांसी में पांच और ललितपुर में तीन लोगों ने दम तोड़ दिया। 

विज्ञापन


रविवार को दोनों जिलों में 1071 नए मरीज सामने आए थे, जबकि दो डॉक्टरों समेत पांच संक्रमितों की मौत हो गई थी। झांसी में 838 मरीज मिले थे। ये अब तक का सबसे बड़ा आंकड़ा है। इसके अलावा तीन संक्रमितों की मौत हो गई थी। वहीं, ललितपुर में 233 मरीज मिले थे और कोरोना संक्रमित दो चिकत्सकों की मौत हुई थी। 

शनिवार को 742 कोरोना के मामले सामने आए थे और वृद्ध समेत तीन लोगों की मौत हो गई। शनिवार को 4,069 सैंपलों की जांच की गई थी। इसमें ट्रू नेट से 47, आरटीपीसीआर मशीन से 1,176 और एंटीजन किट से 2,846 नमूने जांचे गए थे।
विज्ञापन


सैंपलों की जांच में जिलाधिकारी आवास में छह वर्षीय बच्ची और एक युवक कोरोना संक्रमित मिला। इसके अलावा अस्थायी जेल के चार कैदी, पॉलिटेक्निक कैंपस का स्टाफ, अयोध्यापुरी कॉलोनी ब्लॉक ए और खातीबाबा में एक ही परिवार के चार-चार लोग, आयुर्वेदिक कॉलेज के हॉस्टल के अलावा मिशन कंपाउंड, लक्ष्मणगंज, नारायण बाग, रानीपुर, सदर बाजार, पुलिया नंबर नौ, तालपुरा, रेलवे कॉलोनी, आवास विकास, दतिया गेट बाहर, सैंयर गेट अंदर, गोंदू कंपाउंड, खातीबाबा, पन्नालाल कंपाउंड, खुशीपुरा, स्टेशन मार्ग, कुरैचा, अलीगोल खिड़की, समथर, रक्सा, साईं विकार कॉलोनी, ओम शांति ग्रीन, पीएसी राजगढ़, बरुआसागर, नारंग कॉलोनी, कोछाभांवर आदि क्षेत्रों में मरीज मिले थे।

इनके अलावा सदर बाजार निवासी 57 वर्षीय व्यक्ति की कोरोना से मौत हो गई। सिद्धेश्वर नगर निवासी 76 साल की वृद्धा और मसीहागंज के रहने वाले 89 साल के वृद्ध की भी कोरोना से जान चली गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें