फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटे की मौत के बाद पिता ने भी दम तोड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
रानीपुर (झांसी)। सोमवार को सुबह दस बजे के करीब युवक की अचानक तबीयत खराब हो गई। परिवार के लोग उसे इलाज के लिए ले गए, जहां उसकी मौत हो गई। पुत्र की मौत का सदमा पिता भी बर्दाश्त नहीं कर सका। उसकी भी मौत हो गई। पिता-पुत्र की खबर से नगर में माहौल गमगीन रहा। दोनों के जनाजे एक साथ देखकर लोगों की आंखें नम हो गईं।
विज्ञापन

दरगाह के पास अली मोहम्मद परिवार सहित रहते थे। सोमवार को सुबह दस बजे के करीब उसके पुत्र इमरान उर्फ गोलू (31) की अचानक तबीयत खराब हो गई। बताया गया कि उसे एकाएक सिर में जोरदार दर्द हुआ। अस्पताल ले जाया गया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। गोलू की मौत की खबर जब उसके पिता अली मोहम्मद को हुई तो वह बेहोश होकर गिर गए। लोगों ने मुंह में पानी डाला और होश में लाने की कोशिश की लेकिन उनकी भी मौत हो गई। जैसे ही नगर में दोनों की मौत की खबर हुई शोक की लहर दौड़ गई। माहौल गमगीन सा रहा। बताया गया कि इमरान अली कारीगर था। उसकी तीन संतानें हैं। इमरान की पत्नी अपने मायके भोपाल एक शादी में गई थी। जोहर की नमाज के बाद दोनों के जनाजों की नमाज एक साथ पढ़ी गई। बाप और बेटे के एक साथ जनाजे देखकर लोगों की आंखें भी नम हो गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें