फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छोटे स्टेशनों पर चलेगा सिर्फ एक पंखा

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। रेल मंडल के छोटे स्टेशनों पर सिर्फ एक पंखा चलेगा। बाकी पंखों का कनेक्शन काट दिया गया है। यह कदम यात्रियों की आवाजाही न होने के कारण उठाया गया है।
विज्ञापन

रेल मंडल में 100 से अधिक डी और ई श्रेणी के स्टेशन हैं। इनमें अधिकांश स्टेशन आबादी से दूर हैं। इन स्टेशनों पर सिर्फ पैसेंजर ट्रेनें रुकती हैं। मगर, कोरोना महामारी के चलते 23 मार्च से पैसेंजर ट्रेनों का संचालन बंद कर चल रहा है। वैसे उक्त श्रेणी के स्टेशनों पर दो पंखे लगाए गए हैं। एक पंखा स्टेशन मास्टर कक्ष व दूसरा यात्रियों के लिए लगा रहता है। इन पंखों का कनेक्शन ओएचई लाइन से जुड़ा है। चूंकि, ओएचई लाइन से ट्रेनों का संचालन होता है। इस कारण पंखों को बराबर करंट मिलता रहता है। मगर, रेलवे ने अब यात्रियों वाले पंखे की बिजली को काट दिया है। इस संबंध में जनसंपर्क अधिकारी मनोज कुमार सिंह ने कहा कि ऐसी कोई बात नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें