फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महादेव की भक्ति संग आज होगी नाग देवता की पूजा

विज्ञापन
विज्ञापन
महादेव की भक्ति संग आज होगी नाग देवता की पूजा
विज्ञापन

झांसी। सावन के तीसरे सोमवार को नाग पंचमी का पर्व भी मनाया जाएगा। सुबह 4 बजे से महानगर के सभी छोटे - बडे़ शिवालयों में हर - हर महादेव के जयकारे गूंज उठेंगे और रुद्रीपाठ के साथ श्रद्धालु भगवान शिव का जलाभिषेक करेंगे। शाम को श्रृंगार के बाद महा आरती होगी। वहीं काल सर्प दोष निवारण के लिए श्रद्धालुओं द्वारा नाग देवता की पूजा की जाएगी और शिवालयों में अनुष्ठान करेंगे।
विज्ञापन

भगवान भोलेनाथ की भक्ति और उनकी कृपा पाने के लिए सावन को धर्मग्रंथों में विशेष माना गया है। सभी श्रद्धालु सावन के महीने में भगवान का अभिषेक कर अनुष्ठानों में शामिल होते हैं। पानी वाली धर्मशाला स्थित हजारिया महादेव मंदिर, ग्वालियर मार्ग स्थित सिद्धेश्वर मंदिर, दीक्षित बाग स्थित हजारिया महादेव मंदिर, राजा बाबा महाकालेश्वर महादेव मंदिर, महामृत्युंजय महादेव मंदिर सहित अन्य सभी शिवालयों में सुबह 4 बजे से पूजा, अभिषेक प्रारंभ हो जाएंगे। वहीं नाग देवता की भी पूजा की जाएगी। सावन के तीसरे सोमवार को नाग पंचमी पर्व के होने से श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह है। कई श्रद्धालुओं ने काल सर्प दोष निवारण के लिए अनुष्ठान करने की तैयारियां कर ली है। सोमवार को नाग पंचमी पर हस्त नक्षत्र, सिद्धि योग व कन्या राशि का चंद्रमा है। नाग पंचमी की तिथि सोमवार की शाम 4 बजकर 30 मिनट तक रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें