फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक महिला की करंट, दूसरी की आग लगने से मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
एक महिला की करंट, दूसरी की आग लगने से मौत
विज्ञापन

झांसी। दो अलग - अलग क्षेत्रों में एक महिला की करंट लगने से और दूसरी की आग की चपेट में आने से मौत हो गई। रविवार को दो महिलाओं के शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिए गए।
बरुआसागर थाना इलाके के तिलैथा निवासी रवींद्र यादव की पत्नी अर्चना यादव (28) शनिवार की शाम तकरीबन चार बजे गांव में ही अपने खेत में काम कर रहीं थीं। ऊपर से गुजरा बिजली का तार टूटकर गिर गया। उसकी चपेट में आकर अर्चना गंभीर रुप से झुलस गई। सूचना मिलने पर परिजन अर्चना को मेडिकल कॉलेज लेकर भागे। यहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जालौन के गोहद थाना इलाके के कुरसेंड़ा गांव के धर्मेंद्र सेंगर की पत्नी वंदना देवी (32) घर में गैस चूल्हे पर खाना बना रहीं थीं। इसी दरम्यान उनकी साड़ी के पल्लू में आग लग गई। इससे पहले की वे संभल पातीं, आग ने पूरी तरह से उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। इससे वे गंभीर रूप से झुलस गईं। परिजन उन्हें इलाज के लिए उरई लेकर भागे, लेकिन यहां से उन्हें मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। यहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें