फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीक्षांत समारोह में आज आएंगी राज्यपाल

विज्ञापन
today governer in bu
विज्ञापन
दीक्षांत समारोह में आज आएंगी राज्यपाल
विज्ञापन

झांसी। बुंदेलखंड विश्वविद्यालय में बृहस्पतिवार को होने वाले दीक्षांत समारोह में राज्यपाल व कुलाधिपति आनंदी बेन पटेल शिरकत करेंगी। वह मेधावियों को पदक प्रदान करेंगी। राज्यपाल के दौरे के मद्देनजर पुलिस अधिकारियों ने बुधवार को विश्वविद्यालय कैंपस का जायजा लेकर सुरक्षा व्यवस्था व अन्य तैयारियों को परखा। देर शाम डीआईजी सुभाष सिंह बघेल ने भी सुरक्षा कर्मियों के साथ बैठक लेते हुए मुस्तैदी से ड्यूटी के निर्देश दिए हैं।
जिले में राज्यपाल के आगमन कोे लेकर दिन भर पुलिस अधिकारी व विश्वविद्यालय प्रशासन तैयारियों में जुटा रहा। शाम को डीएम शिवसहाय अवस्थी, एसएसपी डॉ. ओपी सिंह ने फ्लीट रिहर्सल भी किया। इसके बाद डीआईजी सुभाष सिंह बघेल ने ड्यूटी पर आए पुलिस अधिकारियों व फोर्र्स के साथ विश्वविद्यालय सभागार में बैठक कर निर्देश दिए।
विज्ञापन

उन्होेंने बताया कि बृहस्पतिवार की सुबह 9.30 बजे लखनऊ हेलीपेड से चलकर 10.50 बजे पुलिस लाइन स्थित हेलीपेड पर पहुंचेगी। वे ग्यारह बजे बुंदेलखंड विश्वविद्यालय पहुंचेंगी।
संस्थाओं के साथ करेंगी बैठक
पदक वितरण करने के बाद राज्यपाल केंद्र सरकार की योजनाओं की हकीकत परखेंगी। दोपहर तीन बजे से साढ़े तीन बजे तक एनजीओ, रेडक्रॉस व टीबी एसोसिएशन के साथ बैठक करेंगी। आयोजन स्थल पर विश्वविद्यालय स्टाफ, सहभागी और वीआईपी के लिए वाहन पार्किंग और प्रवेश के लिए अलग से इंतजाम किए गए हैं। किसी तरह की कोई भी परेशानी न हो इसके लिए अंदर व बाहर फोर्स भी तैनात रहेगा।
विज्ञापन

दिन भर चला रंगाई पुर्ताई का काम
राज्यपाल के आने से पहले बुधवार को पूरे दिन शहर की सड़कें चकाचक होती रहीं। सड़कों के आसपास भी सफाई चलती रही। साथ ही सड़क के बीच बने डिवाइडरों की भी रंगाई पुताई चलती रही। नगर निगम के अधिकारी भी सफाई व्यवस्था का जायजा लेते रहे। मौके पर कमी मिलते ही दुरुस्त भी कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें