झांसी। ब्लड बैंकों में खून की कमी बनी हुई है। ऐसे में रक्त की कमी की वजह से किसी की जान न जाए, इसके लिए अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से रविवार को जिला अस्पताल के ब्लड बैंक में रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है। शिविर सुबह आठ बजे से शुरू होगा। तो देर किस बात की है, किसी की जान बचाने के जज्बे के साथ आप भी रक्तदान के लिए हो जाइए तैयार। आपका दिया हुआ रक्त जिला अस्पताल के रक्तकोष में जमा किया जाएगा, जो आवश्यकता पड़ने पर जरूरतमंद मरीजों को दिया जाएगा। इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए मोबाइल नंबर 7617566165 पर संपर्क कर सकते हैं।
रक्तदान शिविर को लेकर लोगों में उत्साह बना हुआ है। किसी जरूरतमंद की जान बचाने के जज्बे के साथ रक्तदान के लिए लगातार लोग आगे आ रहे हैं। साथ ही ये महादानी दूसरों को भी रक्तदान के लिए प्रेरित कर रहे हैं।
ब्लड कैंप- वीर सिंह रायकवार पंचवटी कॉलोनी - फोटो : REPORTERS